Home
News

अपने खोए हुए मोबाइल को कैसे ढूड़ें?

क्‍या आपका एंड्रायड फोन या फिर कोई दूसरी एंड्रायड डिवाइस खो गई है तो परेशान मत हों, हम आपको आज कुछ ऐसी एप्‍लीकेशनों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपनी खोई हुई एंड्रायड डिवाइसेस को सर्च कर सकते हैं। ये एंटी थेफ्ट एप्‍लीकेशन आपकी खोई हुई डिवाइसेस की लोकेशन और फोन से जुड़ी कई दूसरी जानकारियां ट्रैक कर लेंगी।

लेकिन ये एप्‍लीकेशन आपके फोन में पहले से इंस्‍टॉल होनी चाहिए ताकि चोरी होने के बाद ये एप्‍लीकेशन मैसेज और जीपीएस द्वारा अपनी लोकेशन आपको बता सकें। आईए जानते हैं इन एप्‍लीकेशनों में दिए गए फीचरों के बारे में।

Where’s My Droid

Where’s My Droid

वेयर मॉय एंड्रायड एप्‍प एक फ्री फोन एप्‍लीकेशन है जिसकी मदद से आप अपने स्‍मार्टफोन की लोकेशन चेक कर सकते हैं। अगर आपका स्‍मार्टफोन कहीं खो गया है। तो दूसरे फोन से बस एक मैसेज करके आप अपने फोन को साइलेंट मोड से हटा सकते हैं। इसके अलावा अपने खोए हुए स्‍मार्टफोन को दूसरे फोन से रिमोट कंट्रोल की तरह प्रयोग कर सकते हैं या फिर चाहे तो अपने फोन को ब्‍लॉक भी कर सकते हैं ताकि कोई आपके फोन में सेव डेटा का दुरुप्रयोग न कर सके।

एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Plan B

Plan B

प्‍लान बी एप्‍लीकेशन आपके फोन के चोरी और खो जाने के बाद काफी मददगार साबित हो सकती है। एप्‍लीकेशन में लुकआउट लैब एप्‍लीकेशन दी गई है जो फोन के पास में प्रयोग होने वाले मोबाइल टावर की लोकेशन आपको बता देगा। लोकेशन ट्रैक करने के बाद ये आपकी जीमेल में मेल भी सेंड कर देगी।

एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Android Lost Free

Android Lost Free

ये एप्‍लीकेशन न सिर्फ आपके खोए हुए फोन को ढूंड़ निकालेगी बल्‍कि आप मैसेज की मदद से अपने फोन को कंट्रोल कर सकते हैं।

एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

SeekDroid Lite

SeekDroid Lite

सीकड्रायड लाइट एप्‍लीकेशन की मदद से आप अपने फोन का लॉक कर सकते हैं इसके साथ फोन का साइलेंट मोड हटा सकते हैं। एप्‍लीकेशन की सबसे खास बात है ये फोन में बिना सिम के भी काम करती है।

एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

AntiDroidTheft

AntiDroidTheft

ये एक सिंपल एंटी थेफ्ट एंड्रायड एप्‍लीकेशन है जिसमें जीपीएस की मदद से आप अपने खोए हुए स्‍मार्टफोन को सर्च कर सकते है।

एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X