Home
News

Airtel और Vodafone-Idea के फ्री Disney+ Hotstar वाले प्लान, जाने पूरी लिस्ट

Airtel और Vodafone-Idea के साथ फ्री Disney+ Hotstar वाले प्लान

Disney+ Hotstar मार्च 2023 से प्रीमियर लीग 2023 सीजन के मैचों को आधिकारिक ओटीटी ब्रॉडकास्टर के रूप में लाइव स्ट्रीम करने के लिए तैयार है। हालाँकि, इस बार, Jio यूजर्स थोड़ा परेशान हों सकते हैं क्योंकि नेटवर्क प्रदाता ने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की रिचार्ज लिस्ट से Disney+ Hotstar मेम्बरशिप को हटा दिया है। वहींं अगर आपके पास Airtel या Vodafone-Idea का पोस्टपेड सिम है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये आप को दे रहें हैं कुछ बेहतरीन प्लान, तो चलिए जानते हैं सभी प्लान के बारे में।

Airtel और Vodafone-Idea यानी (Vi) यूजर्स चुनिंदा पोस्टपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान के साथ Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। दोनों मोबाइल ऑपरेटर यूजर्स को ज्यादा मूल्य और लाभ प्रदान करने के लिए फ्री के ओटीटी मेम्बरशिप के साथ डेटा और कॉलिंग लाभ प्रोवाइट कर रहा है।

Airtel और Vi पोस्टपेड प्लान्स पर एक नजर डालते हैं जिन पर Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है।

फ्री Disney+ Hotstar के साथ एयरटेल पोस्टपेड प्लान

499 रुपये वाला प्लान

75GB के डेटा रोलओवर के साथ, यह पोस्टपेड प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS के साथ डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल और अमेजन प्राइम वीडियो के फ्री सब्सक्रिप्शन की पेशकश करता है।

999 रुपये वाला प्लान

इस प्लान के तहत एयरटेल में 3 फ्री फैमिली ऐड-वन के साथ 1 रेगुलर सिम, 100GB डेटा रोलओवर, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS शामिल हैं। ओटीटी के लिए इस प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल और अमेजन प्राइम वीडियो मेम्बरशिप शामिल है।

Airtel और Vodafone-Idea के साथ फ्री Disney+ Hotstar वाले प्लान

1199 रुपये वाला प्लान

सभी योजना के समान, इस प्लान में भी 3 फ्री पारिवारिक ऐड-ऑन, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS के साथ 1 नियमित सिम भी शामिल है। हालांकि, डेटा रोलओवर के लिए इस पोस्टपेड प्लान में Disney+ Hotstar मोबाइल, Amazon Prime Video और Netflix Basic के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ 150GB डेटा मिलता है।

1499 रुपये वाला प्लान

यह पोस्टपेड प्लान 4 फ्री पारिवारिक ऐड-ऑन के साथ 1 नियमित सिम, 200 जीबी डेटा रोल ओवर, हर दिन 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स बेसिक की फ्री मेम्बरशिप प्रदान करता है।

Vi पोस्टपेड प्लान के साथ फ्री में Disney+ Hotstar

501 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में Vi ने 90GB डेटा रोलओवर, अनलिमिटेड कॉलिंग, एक महीने के लिए 3000 SMS और Disney+ Hotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल किया है। इसके अलावा, यह प्लान Amazon Prime, Vi Movies and TV, Hungama Music के साथ कई और भी सब्सक्रिप्शन प्रोवाइट करता है।

701 रुपये वाला प्लान

इस प्लान के तहत इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और 3000 SMS मिलते हैं। फ्री ओटीटी बंडल में Disney+ Hotstar Super, Amazon Prime और अन्य का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है।

1101 रुपये वाला प्लान

यह प्लान Vi द्वारा सबसे महंगे पोस्टपेड प्लान के रूप में लिस्ट किया गया है। प्लान में अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग, हर महीने 3000 SMS और Amazon Prime और Disney+ Hotstar Super का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel and Vodafone-Idea i.e. (Vi) users can avail free subscription of Disney+ Hotstar with select postpaid mobile recharge plans. Both the mobile operators are bundling data and calling with free OTT membership to provide more value and benefits to the users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X