Home
News

BSNL का मोबाइल यूजर्स के लिए FREE फोन काॅल प्लान

By Super

यदि आप भी बीएसएनएल यूजर्स हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। चूंकि अब आप बिना पैसे दिए मोबाइल से मुफ्त काॅल कर सकेंगे। आपको विश्वास नहीं हो रहा न! पर यह बिल्कुल सच है। देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल अब दिवाली के आस-पास आपके लिए ऐसा ही एक ऑफर लेकर आ रही है। इसके अंतर्गत आपसे मोबाइल कॉल के लिए पैसा नहीं वसूला जाएगा।

BSNL का मोबाइल यूजर्स के लिए FREE फोन काॅल प्लान

इस बात की जानकारी अनूपम श्रीवास्तव (चेयरमैन व एमडी, बीएसएनएल ) ने देते हुए कहा कि दीवाली तक बीएसएनएल फिक्स मोबाइल कन्वर्जेंस प्लेटफाॅर्म लाॅन्च करने जा रहा है। इसके अंतर्गत लैंडलाइन पर मिलने वाली सभी सुविधाएं मोबाइल पर भी मिलेगी। जैसेकि लैंडलाइन पर मिलने वाली फ्री नाइट काॅलिंग फैसिलिटी अब मोबाइल ग्राहकों को भी दी जाएगी। इसी तरह मोबाइल पर मिलने वाली वैल्यू एडेड सेवाएं लैंडलाइन ग्राहकों को दी जाएंगी। इस प्लेटफाॅर्म के लाॅन्च होने के बाद ग्राहक अपने मोबाइल पर ही लैंडलाइन फोन रिसीव कर सकेगे।

आपको बता दें कि बीएसएनएल का यह फ्री काॅलिंग प्लान उन मोबाइल यूजर्स के लिए है जोकि कंपनी का लैंडलाइन फोन भी लेंगे। इससे पहले भी बीएसएनएल अपने यूजर्स को फ्री रोमिंग की सुविधा दे चुका है जिससे उन्हें अब रोमिंग में इनकमिंग कॉल्स पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता। बीएसएनएल द्वारा लैंडलाइन को आधुनिक बनाने के लिए 400 करोड़ का निवेश किया जा चुका है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are a BSNL user than there is a good news for you. Because BSNL is now bringing a plan by which you can easily make free calls through mobile.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X