ये है देश की पहली वाई-फाई लैस ट्रेन
देश की पहली वाईफाई लैस ट्रेन आज से चलने लगेगी। रेल मंत्री पवन बंसल नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस में वाईफाई सेवा का शुभारंभ करेंगे ये देश की पहली ऐसी ट्रेन होगी जिसमें वाई फाई की सुविधा मौजूद होगी। इस सुविधा से सबसे अधिक फायदा उन लोगों को होगा जो बिजनेस या फिर पढ़ाई के लिए एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते हैं।
सुनने में आ रहा है जल्द दिल्ली मेट्रो भी वाई फाई सुविधा शुरु करने वाली है हालाकि अभी इसके बारे में आधिकारिक रूप से कोई भी घोषणां नहीं की गई है। रेलवे ने ट्रेन में वाईफाई सपोर्ट के लिए टेक्नो सेट कॉम कंपनी के साथ कोलेब्रेशन किया है। इस नई सुविधा की मदद से यात्रियों को अब देर तक लम्बी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। वहीं इससे रेलवे कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। यात्रियों को ट्रेन में 4 एमबीपीएस की डाउनलोड और 512 केबीपीएस की अपलोडिंग बैंडविथ स्पीड मिलेगी।
कैसे करे ट्रेन में वाईफाई का प्रयोग
- सबसे पहले लैपटॉप में वाईफाई ऑप्शन ऑन करें, जब वाई फाई सिग्नल आने लगे तो वहां पर उपलब्ध सिगनल लिस्ट में से आईआरडब्ल्यूआईएफआई सिगनल ऑप्शन चुनें।
- जैसे ही आप सिग्नल सलेक्ट करेंगे पोर्टल.इंडियन रेल.इन साइट ओपेन करें।
- अब आप उसमें सभी जानकारी भर कर अपना एकाउंट रजिस्टर करे और इंटरनेट एक्सेस करें।


Click it and Unblock the Notifications









