क्या आपको भी चाहिए सनी लियोन के साथ सेल्फी?
नोएडा स्थित रिंगिंग बेल्स कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को लॉयल्टी कार्ड कार्यक्रम को प्रमोट करने के लिए अनुबंधित किया है। बता दें कि यह वही कंपनी है जिसने सबसे सस्ता स्मार्ट फोन 'फ्रीडम-251' को पेश किया था। हालांकि फ्रीडम 251 कई अन्य कारणों से चर्चाओं में रहा।

कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, "हमने पिछले महीने लॉयल्टी कार्ड कार्यक्रम पेश किया है और हमें ग्राहकों से काफी शानदार प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को विशेष महसूस कराने के साथ ही हमारे साथ उनके जुड़ाव की सराहना करना भी है।"

बयान में आगे कहा गया है कि लॉयल्टी कार्ड के सदस्यों को सनी लियोन के कार्यक्रम में मुफ्त में प्रवेश मिलेगा और 10 भाग्यशाली सदस्यों को उनके साथ सेल्फी लेने का मौका मिलेगा। तो यदि आप भी सनी के फैन हैं तो इस प्रतियोगिता में जरुर भाग लें।

सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन देहरादून व मेरठ में आठ नवंबर और कानपुर व आगरा में नौ नवंबर को किया जाएगा। रिंगिंग बेल्स की बेवसाइट से 500 रुपये, 1,000 रुपये और 2,000 रुपये के लॉयल्टी कार्ड खरीदे जा सकते हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications