Home
News

Freedom 251 फोन घोटाले के आरोपी मोहित गोयल को 41 लाख रुपए के फ्रॉड में फिर किया गिरफ्तार

फ्रीडम 251 (Freedom 251) स्मार्टफोन के मोहित गोयल को पिछले पांच वर्षों में तीसरी बार गिरफ्तार किया गया है। गोयल को 23 अगस्त को ग्रेटर नोएडा से पांच अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम के रहने वाले विकास मित्तल ने गोयल और पांच अन्य पर 41 लाख रुपये की फ्रॉड का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराई थी।

Freedom 251 फोन घोटाले के आरोपी मोहित गोयल को 41 लाख रुपए के फ्रॉड में फिर किया गिरफ्तार

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने गोयल का सामना करने की कोशिश की तो उसे धमकी दी गई, और जाहिर तौर पर उसने अपनी कार से भी उसे भगाने की कोशिश की।

गोयल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 384 (जबरन वसूली), 386 (किसी व्यक्ति को मौत की धमकी देकर जबरन वसूली), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (उल्लंघन भड़काने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 506 (धमकाना), 307 (हत्या का प्रयास) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की गई थी।

गाजियाबाद पुलिस की एक टीम ने 19 अगस्त को गोयल के घर पर छापा मारा और उन्हें, FIR में उल्लिखित पांच अन्य लोगों के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Freedom 251 स्मार्टफोन घोटाला

मोहित गोयल वही व्यक्ति है जिन्होंने रिंगिंग बेल्स नामक कंपनी की स्थापना की, और फिर 251 रुपये में स्मार्टफोन देने का दावा करता किया था और यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी एक स्कैम ही था। 2018 में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में कंपनी का उपयोग करके 16 लाख रुपये से यूजर्स को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रिंगिंग बेल्स ने यूजर्स को 251 रुपये में फोन बेचने का वादा किया और बाद में अधिकांश डिवाइसों की डिलीवरी ही नहीं की थी।

200 करोड़ का घोटाला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोयल इस साल जनवरी में नोएडा स्थित दुबई ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस हब नामक कंपनी के माध्यम से ड्राई फ्रूट्स के व्यापारियों को 200 करोड़ रुपये के कथित रूप से ठगने के आरोप में भी सलाखों के पीछे रह चुके है। इसके अलावा पुलिस का यह भी कहना है कि मोहित गोयल के खिलाफ देश भर में धोखाधड़ी और दूसरे अपराधों के कुल 35 मामले दर्ज हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Mohit Goel of the Freedom 251 smartphone has been arrested for the third time in the last five years.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X