'स्लमडॉग मिलियनेयर' की फ्रीडा पिंटो से मिलिए सोशल नेटवर्किंग साइट पर
'स्लमडॉग मिलियनेयर', 'मिराल' व 'इम्मोर्टल्स' जैसी फिल्मों में अभिनय कर अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा का हिस्सा बन चुकीं अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के प्रशंसकों की तादाद भी काफी बढ़ गई है। अब उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए प्रशंसकों से सम्पर्क स्थापित करने का निर्णय लिया है।
वह ऑनलाइन माध्यम को लेकर आशंकित थीं लेकिन अब उन्होंने एक फेसबुक पेज बना लिया है और वह ऑनलाइन फोटो शेयरिंग व सोशल नेटवर्किंग सर्विस इंस्टाग्राम से भी जुड़ गई हैं।हम आपको बता दें फ्रीडा पिंटो का जन्म 18 अक्टूबर 1984 को हुआ था।
फ्रीडा एक भारतीय अभिनेत्री और व्यावसायिक मॉडल है। 2009 में स्लमडॉग मिलियनेर में लतिका के किरदार के लिए उन्हें काफी सराहा गया था साथ ही फिल्म को एकेडमी पुरस्कार भी मिला था।

मितभाषी मानी जाने वाली, खासकर मीडिया से कम मुखातिब होने वाली फ्रीडा को प्रशंसकों के साथ सक्रिय सम्पर्क रखते देखना सुखद है। वह बहुत भाग्यशाली हैं कि उनके अनुभव इतने अच्छे रहे हैं कि लोग उनके बारे में जानना चाहेंगे।" फ्रीडा के प्रवक्ता ने भी उनके सोशल नेटवर्किंग से जुड़ने की पुष्टि की है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications