Oppo F19: जानिए 20 हजार रु तक में यह क्यों है सबसे अच्छा स्मार्टफोन
भारत का स्मार्टफोन मार्केट मुख्य तौर पर 20 हजार रुपए की कीमत के आस-पास घुमता है। भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की औसत कीमत की बात करें तो यह 20,000 रुपए के करीब है और इस कीमत के फोन में यूज़र्स किसी भी तरह के फीचर्स या पर्फोमेंस से समझौता नहीं करना चाहते हैं।

बहुत सारे स्मार्टफोन्स के बीच में हमने इस प्राइस रेंज में Oppo F19 को पाया। यह एक बढ़िया स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 18,990 रुपए है। इस फोन के फीचर्स आमतौर पर एक प्रीमियम फोन में देखने को मिलते हैं, जिनकी असल कीमत इस फोन के लगभग एकदम डबल होती है। आइए जानते हैं कि 20 हजार रुपए तक की रेंज में Oppo F19 सबसे अच्छा विकल्प क्यों हैं।
33W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
इस फोन में कंपनी ने एक 33 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। इस फोन को सिर्फ 15 मिनट चार्ज पर लगाने पर यह 30% चार्ज हो जाता है। अगर आप एक व्यस्त रूटिन में काम करने वाले इंसान हैं तो इस फोन का फास्ट चार्जिंग फीचर आपको काफी मदद कर सकता है।

इस फोन को सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर यूज़र्स को 5.5 घंटे का टॉक टाइम और लगभग दो घंटे तक यूट्यूब स्ट्रीमिंग करने की सुविधा मिल जाती है। इसके अलावा अगर आप इस फोन को 30% तक चार्ज करेंगे तो आपको 54% फोन चार्ज मिलेगा, जो एक दिन तक फोन चलाने के लिए पर्याप्त है।
इस फोन में कंपनी ने 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जो 100% चार्ज होने में 72 मिनट का वक्त लेता है। इस लिहाज से 20 हजार रुपए के अंदर आने वाला यह फोन चार्जिंग सिस्टम को काफी शानदार बनाता है।
पतला और हल्का फोन, 5000 एमएएच की बैटरी के साथ
जैसा कि हमने आपको बताया कि इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर 2 दिन तक यूज़र्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस फोन का ColorOS भी इस फोन की बैटरी लाइफ को बेहतर बनाने में काफी मदद करता है। इस फोन का इंटेलीजेंट सॉफ्टवेयर बैटरी ड्रेनेज को मिनिमाइज़ करता है। इसके अलावा रात में यह फोन अल्ट्रा पॉवर सेविंग ऑप्टिमाइजेशन को ऑन कर देता है ताकि फोन की बैटरी को ज्यादा से ज्यादा बचाया जा सके। इसके अलावा यह फोन काफी स्लिम यानि पतला भी है और काफी हल्का भी है। .

इसके अलावा, ओप्पो F19 इंडस्ट्री के एक लीडिंग बैटरी तकनीक- एआई नाइट चार्ज के साथ आता है जो इंटेलीजेंटली 5,000mAh की बैटरी को रात में चार्ज करता है और अगर आप अपने फोन को अनप्लग करना भूल भी गए हैं तो यह तकनीक अपने फोन बैटरी को चार्ज होने से रोक देती है।

AI नाइट चार्ज समझदारी से आपके सोने और चार्ज करने की आदतों के आधार पर चार्जिंग साइकिल को कस्टमाइज़ करता है ताकि बैटरी की ओवरहीटिंग और फोन की बैटरी से जुड़े अन्य जोखिमों को कम किया जा सके। यह सुविधा लंबे समय तक बैटरी लाइफ को बढ़ाती है।
फुल एचडी+ एमोलेड, पंच होल डिस्प्ले
Oppo F19 में कंपनी ने 6.4 इंच की होल पंच एमोलेड, फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले पर व्यूइंग डिस्प्ले काफी शानदार होता है। इसके अलावा इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी 90.8% है। इसके अलावा इस फोन की 600 बेस्ट इन क्लास निट्स ब्राइटनेस है। इस फोन में एक वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है।

यह वॉटरड्रॉप नॉच एक इनोवेटिव होल पंच लाइट रिंग डिस्प्ले के साथ आता है। इस होल-पंच में एक बेहतरीन सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसमें एक कूल लाइट रिंग है, जो आपको तमाम नोटिफिकेशंस के लिए अलर्ट करेगा।
शानदार वीडियो प्लेबैक और गेमिंग एक्सप्रीरियंस
आपको कोई भी पसंदीदा मूवी, वेब सीरीज या कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट को आप इस फोन को डिस्प्ले पर देखेंगे तो आपको अनुभव काफी शानदार होगा। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले पर गेमिंग ग्राफिक्स भी काफी शानदार दिखते हैं। इस फोन में AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जो वीडियो प्लेबैक और गेमिंग में भी यूज़र्स को शानदार अनुभव प्रदान करती है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 स्कैनर दिया है, जो 0.5 सेकेंड से भी कम समय में फोन को अनलॉक कर देता है। यह काफी तेजी से और काफी सटीक तरीके से काम करता है।

इस फोन की सबसे खास बात है कि इसके डिस्प्ले का स्मार्ट ब्लैकलाइट फीचर, जो आंखों में होने वाली समस्याओं से बचाता है। हमें इस फोन की लाइट से अपनी आखों को बचाने के लिए किसी खास सेटिंग या ब्राइटनेस को एडजस्ट करने की जरूरत नहीं है। हम एक पूरी वेब सीरीज को भी इस फोन के डिस्प्ले पर देख सकते हैं और इससे हमारी आंखों को कोई नुकसान भी नहीं होगा। लिहाजा, कुल मिलाकर 20 हजार रुपए की रेंज में यह एक बेहतरीन और प्रीमियम डिस्प्ले वाला फोन है।

प्रीमियम डिज़ाइन
ओप्पो हमेशा से ही अपनी आधुनिक कला के लिए जाना जाता रहा है, ओप्पो स्मार्टफोन्स की डिज़ाइन अपने आप में ही एक अलग स्टाइल बयां करती है, F19 में भी कुछ ऐसी ही डिज़ाइन देखने को मिलती है जो न सिर्फ तकनीकी रूप में उन्नत है बल्कि फंक्शनल भी है। फोन को स्लीक और हल्का बनाने के लिए ओप्पो इंजीनियर और डिजा़इनर्स ने डॉई कास्टिंग एल्यूमीनियम एलॉय तकनीक का इस्तेमाल किया है ताकि इसके मदर बोर्ड के लिए लगया गया कवर 0.21 mm की ही जगह ले, बैटरी के दोनों तरफ प्रयोग किया गया मैटेरियल काफी मज़बूत होने के साथ इसे एक बेहतरीन लुक और फील देता है जिसकी वजह से इसका भार मात्र 175gms और मोटाई 7.95mm है।
फोन को पकड़ना काफी आसान है इसके लिए 3डी कर्व बॉडी का शेप दिया गया है, बड़ी फुल एचडी स्क्रीन होने के बावजूद इसे एक हाथ में आसानी से पकड़ा जा सकता है, दो कलर ऑप्शन प्रिज्म ब्लैक और मिडनाइट ब्लू में F19 उपलब्ध है। फोन के बैक में दिया गया पैनल अलग-अलग एंगल से कई तरह के रंग देता है जो देखने में काफी अच्छा लगता है इसके अलावा कई तरह से कैमरा सेंसर इसे एक प्रीमियम स्टाइल और लुक देते हैं। खूबसूरत डिज़ाइन होने के बाद भी इसमें माइक्रोएसडी कार्ड, फ्यूचरिस्टिक फिंगर प्रिंट स्कैनर और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है।

48MP AI ट्रिपल कैमरा
फोटोग्राफर्स के लिए फोन में दिया गया है ट्रिपल लेंस कैमरा किसी अजूबे से कम नहीं है, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मेक्रो लेंस लगा हुआ है। ट्रिपल लेंस कैमरा मशीन लर्निंग एल्गोरिदम की मद्द से सही समय में फिल्टर का चुनाव करता है ताकि आपको बेस्ट फोटो मिल सके। F19 में दिया गया AI पोट्रैट मोड को समझ कर सही ब्यूटीफिकेशन इफेक्ट का चुनाव करता है ताकि स्किन टेक्श्चर और फेशियल फीचर्स सही ढंग से कैपचर हो सकें। फोन में दिया गया 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर नेचुरल लुक वाली पोट्रेट फोटो लेता है। इसी तरह से अगर आप छोटे सब्जेक्ट वाली फोटो जिसे सीधे शब्दों में कहे मैक्रो फोटो लेना चाहते हैं तो इसके लिए मैक्रो सेंसर दिया गया है जिसकी मद्द से फूलो, कलियों के क्लोज़अप शॉट लिए जा सकते हैं।
कैमरे में कुल 15 तरह के अलग-अलग फिल्टर दिए गए हैं जो रियल टाइम लुक देते है, एक टैब की मद्द से किसी भी फोटो में Fresh, Clear, Warm, Mist, Country, Travel, Food, Cool, Forest, City, Vintage, Autumn, Gray, Fade और Black & White फिल्टर यूज़ किया जा सकता है। F19 में दिए गए 16 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरा से हाई रेज्यूलूशन सेल्फी ली जा सकती है साथ में AI ब्यूटीफिकेशन 2.0 भी इसमें मिलता है। सेल्फी कैमरा सब्जेक्ट को पहचान कर उसमें जरूरी लाइट इफेक्ट और टचअप देकर प्रोफेशनल ग्रेड की पोट्रैट फोटो कैपचर करता है

बेहतरीन हार्डवेयर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट लगा हुआ है जो F19 को पॉवर देता है साथ में ऑक्टाकोर एसओसी इसकी परफार्मेंस को दूसरे स्मार्टफोन के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक बढा़ देता है, चिपसेट में 3 रैम और रोम के ऑप्शन दिए गए है ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई एक ऑप्शन सलेक्ट कर सके। भारत में F19 को 6 जीबी रैम और 128 जीबी मैमोरी वाला वैरियंट उपलब्ध है। पॉवरफुल प्रोसेसर के साथ रैम और रोम का बेहतरीन कंबीनेशन फोन में मल्टीटास्किंग वर्क को और आसान बना देता है, ओप्पो ने इन हाउस हाइपर बूस्ट तकनीक का प्रयोग किया है जो इसके टेपिंग और स्वाइप रिस्पांस को और स्मूद बनाता है इससे फोन में गेम खेलने का मज़ा दुगना हो जाता है।
F19 में ड्युल चैनल एसलरेशन दिया गया है जो वाई-फाई और मोबाइल नेटर्वक को एक साथ काम करने में मद्द करता है, इससे आपको इंटरनेट का स्मूद और बेहतरीन एक्सपीरियंय मिलता है। अगर वाई-फाई कनेक्टीविटी काफी खराब से ऐसे में फोन में नेटर्वक बूस्ट इनेबल हो जाता है जो सिम कार्ड की डेटा सर्विस को यूज़ करने लगता है ताकि आपको बिना रूके इंटरनेट कनेक्टीविटी मिले। फोन में दिए गए सॉफ्टवेयर की तरफ नज़र डाले तो ये उन चुनिंदा स्मार्टफोन्स में से एक है जो कलर ओएस 11 बेस एंड्रायड 11 पर रन करता है, कस्टम युआई न सिर्फ इसके अनुभव को और अच्छा बनाता है बल्कि सभी फीचर्स के साथ कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी मिलते हैं।

ओप्पो F19 की कीमत, कहां मिलेगा और पहली सेल की जानकारी
ओप्पो F19 के 6GB+128 जीबी वैरियंट की कीमत होगी 18,990 रु जिसे ऑफलाइन रीटेलर्स के अलावा ऑनलाइन Amazon.in, Flipkart.com के साथ कई दूसरे ऑनलाइन रीटेलर्स से खरीदा जा सकता है। ऑफलाइन कस्टमर्स कई ऑफलाइन कैशबैक के साथ दूसरे आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं।
आकर्षक ऑफर
इस डील को और शानदार बनाने के लिए ऑफलाइन कस्टमर्स के लिउ ओप्पो कई बंडल डिस्काउंट भी लेकर आया है जैसे फोन खरीदने के साथ अगर यूजर ट्रू वॉयरलेस हेडसेट Enco W11 लेता है तो उसे 3,999 रु की जगह बस 1299 रु पे करने होंगे वहीं OPPO Enco W31 खरीदने पर 5,900 रु की जगह मात्र 2499 रु का पेमेंट करना होगा इतना ही नहीं स्मार्टफोन में कई ऑफलाइन कैशबैक भी दिए जा रहे है जो अलग-अलग बैंक और डिजिटल वॉलेट के रूप में मिलेंगे साथ ही HDFC बैंक, ICICI बैंक, Kotak बैंक Standard Chartered बैंक से EMI कराने पर फ्लैट 7.5% प्रतिशत का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
जो कस्टमर पेटीएम , ट्रिपल जीरो स्कीम के साथ Bajaj Finserv, ICICI बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक से पेमेंट करते हैं तो 11 % का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा। Home Credit, HDB फाइनेंशियल सर्विस , HDFC बैंक और Kotak बैंक में जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन भी उपलब्ध है साथ ही कुछ लॉयल यूज़र्स को वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी 365 दिनों की वैलेडिटी के साथ मिलेगा इसके अलावा 180 दिनों की एक्टेंडेड वारंटी भी नए F19 सीरीज़ पर दी जाएगी।
ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन कस्टमर्स के लिए भी ढेरों ऑफर्स है, जैसे अमेज़न और फ्लिपकार्ट कस्टमर HDFC डिबिट /क्रेडिट कार्ड से ईएमआई कराने पर 1500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा अमेज़न डॉट इन से फ्री मोबाइल प्रोटेक्शन का ऑफर भी दिया गया है, फ्लिपकार्ट से यही ऑफर 1 रू में मिलेगा। अगर आपके पास पुराना ओप्पो फोन है और F19 से उसे अपग्रेड करना चाहते हैं तो फोन एक्चेंज करने पर 1000 रु मिलेंगे। ओप्पो बैंड स्टाइल भी फोन खरीदने पर 2,499 रु में ले सकते हैं जबकि इसकी एमआरपी कीमत 2,799 रु है।
क्या कहना है हमारा
कुल मिलाकर ओप्पो ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट F-सीरीज़ के स्मार्टफोन से एक बाजार में एक नया मुकाब हासिल किया है, F19 फीचर्स और परफार्मेंस के मामले में बाजार में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन से आगे निकल चुका है, 20 हजार रु की कैटेगिरी में सुपरफास्ट चार्जिंग, स्लीक डिज़ाइन, कैमरा और दूसरे कई फीचर्स इसमें मिलते हैं जो सिर्फ प्रीमियम स्मार्टफोन में ही उपलब्ध है, अगर आप भी एक प्रीमियम ग्रेड स्मार्टफोन लेने की सोंच रहे है तो F19 एक बेहतरीन चॉइस होगी।


Click it and Unblock the Notifications