Home
News

Upcoming Smartphones: नवंबर में एंट्री मारेंगे कई तगड़े फोन, फीचर्स भी टॉपक्लास, चेक करें लिस्ट

November 2025 का महीना टेक लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने कई तगड़े स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेने वाले हैं। बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट में कंपनियां नए डिवाइस लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं।

अगर आप भी नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। क्या पता कोई अच्छा फोन आपके लिए मार्केट में आ जाए। इस महीने वनप्लस और नथिंग जैसी कंपनियां अपने फोन लेकर आ रही हैं। आइए चेक करें अपकमिंग स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट...

Upcoming Smartphones: नवंबर में एंट्री मारेंगे कई तगड़े फोन

OnePlus 15 Series

वनप्लस 15 सीरीज का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है। आखिरकार इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन नवंबर में लॉन्च होंगे, जो कि वनप्लस 15 और 15R हैं। लाइनअप के दोनों फोन में 6.78-inch LTPO AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7300 mAh बैटरी जैसी खूबियां ऑफर की जा सकती हैं। सीरीज में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

OPPO Find K9 Series

OPPO Find K9 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है। इसकी एंट्री 18 नवंबर को होने वाली है। इसमें 6.78-inch LTPO AMOLED स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा। साथ में 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

iQOO 15

iQOO 15 भी इस महीने मार्केट में एंट्री करने के लिए तैयार है। कंपनी इसे पावरफुल गेमिंग फोन के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसी खूबियां दी जाएंगी। खास बात है कि इसका मुकाबला इसी महीने आ रही वनप्लस 15 सीरीज से होगा।

Nothing Phone 3a Lite

Nothing Phone 3a Lite के लॉन्च को लेकर भी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कंपनी का बजट फ्रेंडली फोन होगा। इसमें मिनिमलिस्ट और मॉडर्न डिजाइन दिया जाएगा। इसमें फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Realme GT 8 Pro

Snapdragon 8 Elite और 2K डिस्प्ले वाला Realme GT 8 Pro भी इस महीने आ रहा है। इसकी डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगी। फिलहाल इस फोन के बारे में ज्यादा डिटेल रिवील नहीं की गई हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X