Home
News

नवंबर 2025 में धमाका: लॉन्च होंगे कई तगड़े स्मार्टफोन, OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro लिस्ट में

November 2025 भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने कई बड़े ब्रांड अपने फ्लैगशिप और प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहे हैं। सितंबर और अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुए कई टॉप-एंड फोन अब भारत आने वाले हैं।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो नवंबर तक इंतजार करना आपके लिए बेहतर फैसला हो सकता है। लिस्ट में कौन से ब्रांड के स्मार्टफोन शामिल हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

नवंबर 2025 में धमाका: लॉन्च होंगे कई तगड़े स्मार्टफोन

OnePlus 15

OnePlus अपने नए फ्लैगशिप OnePlus 15 को इस महीने भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह फोन चीन में लॉन्च हो चुका है और भारत में 13 नवंबर 2025 को एंट्री करने वाला है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा, जो इसे भारत में इस प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन बनाता है। डिवाइस में 165Hz का डिस्प्ले, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और कंपनी का DetailMax इमेज इंजन दिया गया है।

iQOO 15

iQOO भी इस महीने अपना नया फ्लैगशिप iQOO 15 भारत में उतारेगी। यह भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस है और गेमिंग के लिए इसमें Q3 गेमिंग चिप दी गई है। फोन OriginOS 6 पर चलेगा, जो भारत में Funtouch को रिप्लेस करेगा। कंपनी ने इसमें 8K वॉपर चेंबर कूलिंग सिस्टम और गेमिंग के लिए रे-ट्रेसिंग सपोर्ट दिया है। यह फोन 26 नवंबर 2025 को लॉन्च होगा और ब्लैक व सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलेगा।

Realme GT 8 Pro

Realme इस महीने अपना टॉप-एंड कैमरा फोन Realme GT 8 Pro भारत में लॉन्च करेगी। इसमें Ricoh GR Optics के साथ बनाया गया प्रीमियम कैमरा सिस्टम मिलेगा। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ HyperVision AI चिप, 6.79-इंच QHD+ 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी दी जाएगी। फोन को भारत में 20 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। यह Flipkart और Realme की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Lava Agni 4

भारतीय ब्रांड Lava भी नवंबर में अपना नया फ्लैगशिप-किलर फोन Lava Agni 4 लॉन्च करने जा रहा है। यह मेटल बॉडी डिजाइन और नए कैमरा आइलैंड के साथ आएगा। कीमत लगभग ₹25,000 रहने की उम्मीद है। इसमें 6.78-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और 7,000mAh+ बैटरी मिलेगी। फोन के मिड-नवंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X