Home
News

आपको Android 16 अपडेट मिलेगा या नहीं, चेक करें एलिजिबल स्मार्टफोन की फुल लिस्ट

Google ने कन्फर्म किया है कि अगला एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम अगले महीने रिलीज किया जाएगा। इसमें जैमिनी AI फीचर्स और रिफ्रेश यूजर इंटरफेस मिलेगा। सबसे पहले अपडेट को पिक्सल डिवाइस के लिए रोलआउट किया जाएगा।

हम यहां उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें यह अपडेट मिलेगा। यह भी साफ है कि बहुत से डिवाइस ऐसे हैं, जो इसके लिए एलिजिबल नहीं हैं।

आपको Android 16 अपडेट मिलेगा या नहीं?

सबसे पहले मिलेगा Pixel Phones को

गूगल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे पिक्सल डिवाइस के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस लिस्ट में Pixel 6,Pixel 6 Pro,Pixel 6a,Pixel 7,Pixel 7 Pro,Pixel 7a,Pixel 8,Pixel 8 Pro,Pixel 8a,Pixel 9,Pixel 9 Pro/Pro XL,Pixel 9a,Pixel 9 Pro Fold और Pixel Fold हैं।

Samsung phones को कब मिलेगा अपडेट

पिक्सल डिवाइस के बाद AI फीचर्स के साथ इस अपडेट को सैमसंग डिवाइस के लिए रोलआउट किया जाएगा। इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट और एडवांस सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज, Galaxy Z Fold6,Galaxy Z Flip6,Galaxy Z Fold Special Edition,Galaxy S24,Galaxy S24+,Galaxy S24 Ultra,Galaxy Z Fold5,Galaxy Z Flip5, Galaxy S22,Galaxy S22+,Galaxy S22 Ultra,Galaxy S23, Galaxy S23+, Galaxy S23 Ultra,Galaxy A16, Galaxy A16 5G,Galaxy A26 5G,Galaxy A36 5G, Galaxy A15, Galaxy A15 5G, Galaxy A25 5G और Galaxy A35 5G शामिल हैं।

आपको Android 16 अपडेट मिलेगा या नहीं?

और कौन से फोन लिस्ट में

सैमसंग और पिक्सल स्मार्टफोन के अलावा कई दूसरे स्मार्टफोन्स के लिए भी इस अपडेट को रोलआउट किया जाएगा। अपडेट किन फोन्स को मिलेगा। इसकी सटीक डिटेल नहीं है, लेकिन जिन कंपनियों के फोन में अपडेट मिलेगा। उनकी लिस्ट नीचे दी गई है।

Motorola

  • Hono
  • IQOO
  • Lenovo
  • OnePlus
  • OPPO
  • realme
  • Sharp
  • Vivo
  • Xiaomi

Android 16 के फीचर्स

Notification cooldown- यह फीचर बहुत सारे नोटिफिकेशन को मैनेज करने में मदद करता है। खासतौर पर एयरप्लेन मोड से लौटते समय या फ्लाइट के बाद। जब आपका फोन थोड़े समय में कई नोटिफिकेशन प्राप्त करता है, तो यह अस्थायी रूप से ऑन-स्क्रीन पॉप-अप को कम करता है।

Widgets- अपडेट में नए विजेट शामिल होंगे। साथ में होम स्क्रीन पर कस्टमाइजेबल होम स्क्रीन एलिमेंट मिलेंगे।

Adaptive apps- अडैप्टिव ऐप्स फीचर मिलेगा। इसमें यूजर अपने हिसाब से लेआउट को चेंज कर पाएंगे।

Health Connect- नए अपडेट में हेल्थ का भी खास ख्याल रखा जाएगा। इसमें हेल्थ कनेक्ट मिलेगा। जिससे रोजमर्रा की एक्टिविटी को मैनेज और ट्रैक करना आसान हो जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X