इंटरनेट पर लाइव देख सकेंगे "शवयात्रा"
आईरिश कंपनी लाइव टेलिकास्ट की ऐसी सुविधा देने जा रही है जिसकी मदद से लोग इंटरनेट की मदद से अपने सगे संबंधियों की शवयात्रा में शामिल हो सकेंगे। कंपनी का कहना है इस सेवा की मदद से वे लोग भी शवयात्रा में शामिल हो सकेंगे जो काफी दूर हैं। ये सेवा आयरलैंड और यूके में फिलहाल शुरु की जाएगी।
पढ़ें: 40,000 रुपए के अंदर बेस्ट 10 स्मार्टफोन हैं ये
लाइव फ्यूनरल सेवा को शुरु करने वाली कंपनी के सीईओ का कहना है हमारे क्लाइंट आयरलैंड में रहने वाले वे लोग हैं जो किसी दूसरे देश के निवासी है जिनके रिश्तेदार देश से बाहर रहते हैं। कंपनी का कहना है उनका क्लाइंट कहीं भी हो फिर चाहे वो आस्ट्रेलिया में हो या फिर यूएस में कंपनी उसे प्राइवेट लिंक की मदद से लाइव स्ट्रीम प्रोवाइड करेगी।
पढ़ें: कभी नहीं देखी होंगी बॉलिवुड सेलिब्रेटियों की ऐसी तस्वीरें

शवयात्रा की लाइव सर्विस दो तरह से प्रोवाइड की जाएगी। ये यूजर के ऊपर निर्भर करता है वो किस तरह की सर्विस प्रयोग करना चाहता है। कंपनी के फाउंडर फाउंडी का कहना है उन्हें ये आईडिया तब आया जब उन्होंने देखा कि कुछ लोग अपने रिश्तेदारों की फ्यूनरल का डीवीडी वीडियो देख रहे थे क्योंकि वे उस समय वहां पहुंच नहीं पाए थे।
तभी उन्हें लगा अगर वे उसी दिन इन गमगीन पलों में शामिल हो पाते तो ज्यादा बेहतर रहता न कि एक या दो हफ्तों बाद इसे वे लोग देखें। फाउंडी के अनुसार ये लाइव स्ट्रीमिंग सर्विस पासवर्ड प्रोटेक्टेड होगी यानी इसे केवल वही लोग देख सकेंगें जो इस सर्विस का प्रयोग करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







