Home
News

Funtouch OS 15 बीटा वर्जन पेश, जानें फीचर्स, सपोर्टेड डिवाइस और डाउनलोड करने का तरीका

Funtouch OS 15 बीटा वर्जन के अनाउंस के बाद ही भारत में Vivo और iQOO के स्मार्टफोन्स को Funtouch OS 15 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। रोलआउट के साथ ही इन कंपनियों ने गूगल और सैमसंग जैसे दिग्गजों को पीछाड़ते हुए अपने फोन्स पर Android 15 पेश करने वाली पहली मूल उपकरण निर्माता (OEM) बन गई हैं।

ये लेटेस्ट अपडेट से नए एल्गोरिदम, बेहतर एनिमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा संचालित फैसलिटी लाएगा। आपको बता दें, इसका मेन उद्देश्य यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाना है। Google Android 15 रिलीज देर से आया है। चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo ने कुछ सेलेक्टेड फोन्स के लिए Android 15-आधारित FunTouchOS 15 का अनावरण किया है।

Funtouch OS 15 बीटा वर्जन पेश, यहां जानें फीचर्स और सपोर्टेड डिवाइस

शेयर किए गए इमेज के अनुसार कंपनी अपने यूजर्स को नई फैसलिटी और एक अलग अनुभव ऑफ करेगी। आपको बता दें, FunTouchOS 15 वर्तमान में एक बीटा वर्जन है, जिसका स्थिर अपडेट कुछ हफ्तों में होने वाला है।

यहां देखें सपोर्टेड डिवाइस और फैसलिटी की लिस्ट -

कथित तौर पर Android 15 आधारित FunTouchOS 15 अक्टूबर के मध्य से Vivo X100 सीरीज, Vivo X Fold 3 Pro और iQOO 12 के लिए उपलब्ध होगा।

वहीं Vivo X90 सीरीज को यह नवंबर के मध्य से मिलना शुरू हो जाएगा जबकि, दिसंबर के मध्य से Vivo V40 सीरीज, Vivo V30 सीरीज और Vivo V29 सीरीज को मिलेगा।

FuntouchOS 15 फीचर्स-

  1. ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस- यूजर को 15 प्रतिशत फास्ट औसत ऐप स्टार्टअप और 40% फास्ट मेमोरी कम्प्रेशन के साथ 20% तेज एप्लिकेशन स्टार्टअप फीडबैक मिलेगी।
  2. ओरिजिन एनिमेशन और आइकन - FunTouchOS 15 में नेचुरन इफेक्ट मिलेंगे। जो गतिशील प्रभावों को बढ़ाएंगे। कंपनी ने एक नया ऑप्टिमाइज्ड आइकन लाइब्रेरी, नया ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले स्टाइल, फिंगरप्रिंट एनिमेशन, नए वॉलपेपर और बहुत कुछ इसमें एड किया है।
  3. कॉल बैकग्राउंड, स्क्रीन ऑफ/ऑन एनिमेशन- कंपनी ने कॉल के दौरान एनिमेशन के लिए, नया एनिमेशन के साथ नया कॉल बैकग्राउंड ऑप्शन पेश किया है।
  4. अल्ट्रा गेम मोड- कंपनी ने बैलेंस्ड, बूस्टर और बैटरी सेवर समेत अन्य विभिन्न मोड के साथ एक नया गेम मोड भी पेश किया है।
  5. AI इमेज लैब- नया AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग प्लेटफॉर्म नए अपडेट के साथ गैलेरी में पेश किया जाएगा।
  6. एस-कैप्चर- स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान यूजर्स के लिए नए ऑप्शन का उपयोग करके टेक्स्ट को चिह्नित करने में सक्षम होंगे।

FunTouchOS 15 अपडेट को Vivo फोन पर ऐसे डाउनलोड करें-
सबसे पहले सेटिंग्स में सिस्टम अपडेट पर जाएं।
यहां सेटिंग्स आइकन को दबाकर रखें।
इसके आगे ट्रायल वर्जन ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
सभी शर्तों को स्वीकार करते हुए, जरूरी जानकारी प्रदान करें।
अब फॉर्म भेजें।
रोल-आउट शुरू होने के बाद- सेटिंग्स - सिस्टम अपग्रेड पर जाकर FunTouch OS पूर्वावलोकन (Preview) डाउनलोड करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Funtouch OS 15 beta version: features, supported devices and steps to download in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X