रिश्तों में आ रही है वर्चुअल क्रांति! क्या Virtual Sex बन रहा है नॉर्मल?
डिजिटल दौर में प्यार, रिश्ते और इंटीमेसी के मायने तेजी से बदल रहे हैं। अब फिजिकल इंटिमेसी की जगह वर्चुअल सेक्स ने लेनी शुरू कर दी है। टेक्नोलॉजी ने इसे न सिर्फ आसान बनाया है बल्कि कई मामलों में रियल जैसा एक्सपीरियंस भी देने लगा है। यही कारण है कि वर्चुअल सेक्स अब एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है।
आजकल लोग चैटिंग, वीडियो कॉल्स, एआर और वीआर से अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होते हैं। कुछ प्लेटफॉर्म्स और ऐप्स अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बेस्ड चैटबॉट्स और 3D अवतार भी ऑफर कर रहे हैं, जो यूजर को एक इमोशनल और फिजिकल कनेक्शन का अहसास कराते हैं।

कोविड के बाद से Virtual Intimacy में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें न तो ट्रैवल का झंझट और न ही सेफ्टी को लेकर डर। यूजर्स प्राइवेसी में रहकर अपनी इच्छाएं और फैंटेसीज शेयर कर पाते हैं।
अब बात करें इसके इमोशनल असर की तो कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वर्चुअल सेक्स पार्टनर के बीच कम्युनिकेशन को बेहतर बनाता है। कपल्स अपनी पसंद-नापसंद खुलकर बताते हैं, जिससे रिश्ते में समझदारी बढ़ती है। कुछ थेरेपिस्ट Virtual Intimacy को सेक्सुअल डिस्फंक्शन और रिश्तों की काउंसलिंग में भी एक टूल की तरह इस्तेमाल करने लगे हैं।
भारत में भी अब ये ट्रेंड धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है, खासकर मेट्रो सिटीज में। हालांकि अभी इसे लेकर कई सामाजिक और कानूनी सवाल भी हैं। कुछ एक्सपर्ट इसे डिजिटल अडिक्शन या इमोशनल आइसोलेशन की वजह भी मानते हैं।
फिर भी यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में वर्चुअल इंटीमेसी सिर्फ एक फैंटेसी नहीं, बल्कि एक आम रियलिटी बन सकता है। टेक्नोलॉजी और इंसानी इमोशन्स के इस मेल से 'इंटीमेसी' का मतलब पूरी तरह बदलने वाला है।
फैंटेसी और रियलिटी के बीच कंफ्यूजन
AI चैटबॉट्स, 3D अवतार और हाइपर-रियल एक्सपीरियंस कई बार यूजर को ऐसी फैंटेसी की दुनिया में ले जाते हैं जो असल जिंदगी से मेल नहीं खाती। इससे यूजर्स के रियल लाइफ रिश्तों में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
मेंटल हेल्थ पर असर
लगातार डिजिटल इंटिमेसी से जुड़े रहने पर मानसिक थकावट, आइसोलेशन और 'डिजिटल डिपेंडेंसी' जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। साइकोलॉजिस्ट मानते हैं कि जरूरत से ज्यादा वर्चुअल इंटिमेसी रियल ह्यूमन कनेक्शन को कमजोर कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








