VIDEO: फ्यूचर में ऐसे आएंगे ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन? डिजाइन देख हैरान हुए लोग
आज मार्केट में कई तरह के स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। हाल ही में Nothing Phone (1) एक अलग ही ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ पेश किया गया था। इस नथिंग फोन (1) के डिजाइन को काफी ज्यादा ट्रेंड किया गया था। वहीं, अब Twitter पर एक अलग ही डिजाइन के साथ स्मार्ट फोन देखा गया है जिसको देख लोग हैरान है। यह फोन कुल मिलाकर एक काँच जैसा है जो पूरा ट्रांसपेरेंट हैं। तो आइये एक नजर डालते हैं इस फ्यूचर स्मार्टफोन डिजाइन पर।

क्या भविष्य में ऐसी डिजाइन के साथ आएंगे स्मार्टफोन?
हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter पर एक Vala Afshar नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक कान्सैप्ट ट्रांसपेरेंट स्मार्ट फोन के डिजाइन के बारे में वीडियो लगाया और "A transparent smart phone design" कैप्शन लिखा है।
वीडियो में फोन काफी हैरान करने वाली डिजाइन के साथ देखने को मिलता है जिसमें सब कुछ ट्रांसपेरेंट हैं। मतलब एक काँच जैसा फोन हैं और उसमें यूजर स्क्रॉल कर रहा है।
इसके अलावा यह भी बताया गया है कि यह फोन वायरलेस चार्जिंग से पावर लेता है जो वो खुद भी एक ट्रासपेरेंट है जैसे ही वो एक अलग काँच के वायरलेस चार्जर पर रखता है, फोन चार्जिंग होना शुरू हो जाता है। इस कॉन्सेप्ट ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन डिजाइन का यह ट्वीट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
यानी इस फोन में सब आर-पार नजर आ रहा है। इसके अलावा इसका ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI से मिलता-जुलता नजर आ रहा है।
नीचे हमने उस वीडियो को एम्बेड किया है जिसे आप देख सकते हैं।
अब आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि ये फोन मार्केट में कब आएगा। आपको बता दें कि इसके बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है, क्योंकि यह सिर्फ कॉन्सेप्ट डिजाइनिंग वीडियो हैं। लेकिन टेक्नोलॉजी में कभी भी कुछ भी हो सकता है।

Nothing Phone (1) हाल ही पेश किया गया एक नए डिजाइन के साथ एक नया स्मार्टफोन हैं। इसमें बैक साइड में ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलता है। साथ ही बैक साइड में बहुत सारी लाइट्स मिलती हैं।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








