Home
News

ये 7 गैजेट आपकी हेल्‍थ का रखेंगे ध्‍यान

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हम ढेरों गैजेटों का प्रयोग करते हैं। जैसे ओवन, टोस्‍टर ये सभी हमारी जिंदगी का एक अभिन्‍न हिस्‍सा बन चुके हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ गैजेटों की एक झलक दिखाएंगे जो ज्‍यादातर हर घर में प्रयोग किए जाते हैं।

ये सभी गैजेट हमें स्‍वस्‍थ रखने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तो आइए नजर डालते हैं 7 होम गैजेटों पर,

ओक्‍सओ चॉपर

ओक्‍सओ चॉपर

क्‍या आपको फ्रूट सेलेड काफी पसंद है तो ये चॉपर आपको पसंद आएगा इसकी मदद से आप फलों का सॉफ्ट सेलेड आसानी से बना सकते हैं।
कीमत: 1078 रुपए

एप्‍पल पीलर एंड कॉरर

एप्‍पल पीलर एंड कॉरर

क्‍या आपको फलों का छिलका पसंद नहीं तो एप्‍पल पीलर एंड कॉरर की मदद से से आप फलों की छिलके को आसानी से निकाल सकते हैं जिससे छोटे बच्‍चे भी इसे आसानी से खा सकते हैं।

हैंमिल्‍टन बीच सिंगल सर्व ब्‍लेंडर

हैंमिल्‍टन बीच सिंगल सर्व ब्‍लेंडर

पिकनिक और ट्रैवलिंग के दौरान आप जूस और फ्रूट शेक का मजा लेना चाहते हैं तो ये सिंगल सर्व ब्‍लैंडर आपके बड़ा काम आएगा। इसमें आप कभी भी फ्रूट शेक बना सकते हैं।

ब्रीवेली कॉम्‍पैक्‍ट जूस फाउंटेन एक्‍ट्रैक्‍टर

ब्रीवेली कॉम्‍पैक्‍ट जूस फाउंटेन एक्‍ट्रैक्‍टर

अक्‍सर बुजुर्गो को ये कहते हुए सुना होगा कि हर फल पूरा खाना चाहिए क्‍योंकि उसके छिलके में काफी मात्रा में विटामिन और दूसरी चीजें होती है। जूस फाउंटेन एक्‍ट्रैक्‍टर फलों के छिलके को बरबाद नहीं करता बल्‍कि उसका भी जूस निकालता है
कीमत- 5390 रुपए

फ्रोजन फ्रूट सॉफ्ट सर्व प्रोसेसर

फ्रोजन फ्रूट सॉफ्ट सर्व प्रोसेसर

सॉफ्ट सर्व प्रोसेसर की मदद से आप अपना मनपसदं फ्रूट जूस निकाल सकते हैं साथ ही ये जूस में कितना फैट है कितना शूगर है इसके अलावा कई दूसरी जानकारी सर्व प्रोसेसर में देख सकते हैं।
कीमत: 3770 रुपए

एलिसी इलेक्‍ट्रिक सायट्रस स्‍क्‍वीजर

एलिसी इलेक्‍ट्रिक सायट्रस स्‍क्‍वीजर

सायट्रस स्‍क्‍वीजर की मदद से आप नींबू या फिर दूसरे फलों का रस निचोड़ कर निकाल सकते हैं। जैसे अक्‍सर हम नींबू का रस हम हाथ से निचोड़ कर निकालते हैं लेकिन एलिसी इलेक्‍ट्रिक सायट्रस की मदद से आप यहीं काम सफाई से कर सकते हैं।

किलो फ्रूट जैकेट

किलो फ्रूट जैकेट

फ्रूट गैजेट गिजमो भले ही कोई गैजेट न हो लेकिन ये आपके फलों को पूरी तरह से सुरक्षित रखता है। ये एक तरह से फलों की जैकेट का काम करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X