सैमसंग गैलेक्सी गियर : देखिए क्या खास है इस स्मार्टवॉच में
आईएफए 2013 में सैमसंग ने गैलेक्सी गियर नाम की नई स्मार्टवॉच लांच की है जो घड़ी और स्मार्टफोन का एक मिलाजुला स्वरूप है। गैलेक्सी गीयर, जिसे आप घड़ी की तरह कलाई में पहन सकते हैं उसमें समय देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर मोबाइल की तरह इसका उपयोग करते हुए किसी को फोन कर सकते हैं या एसएमएस भेज सकते हैं। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरुवार को बर्लिन ट्रेड शो में इस गैलेक्सी गीयर को पेश किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि गैलेक्सी गीयर स्मार्ट घड़ी बर्लिन के आईएफए उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स मेले में 11 सितंबर तक डिस्प्ले के लिए लगी रहेगी।
गैलेक्सी गियर की मदद से यूजर सैमसंग फैबलेट गैलेक्सी नोट-3 के लेटेस्ट वर्जन को भी प्रयोग कर सकता है। गैलेक्सी गियर को आवाज यानी वॉयस कंट्रोल की मदद से नियंत्रित किया जा सकेगा। कंपनी ने कहा कि यदि आप किसी दुकान से दोनों हाथों में सामान लेकर निकल रहे हों, तो भी बिना स्क्रीन छुए, सिर्फ आवाज के माध्यम से किसी को फोन या एसएमएस कर सकते हैं।
गैलेक्सी गीयर में 1.9 मेगापिक्सल कैमरा है, जिसके माध्यम से फोटो लिया जा सकता है या वीडियो शूट किया जा सकता है और गैलेक्सी नोट-3 में ब्लूटुथ के जरिए भेजा जा सकता है। आईए जानते हैं इसमें दिए गए कुछ और फीचरों के बारे में,
Android 4.3 Jelly Bean
सैमसंग की नई गैलेक्सी गियर स्मार्टवॉच में एंड्रायड जैली बीन ओएस दिया गया है।
Samsung Galaxy Gear is not a Smartphone
सैमसंग गैलेक्सी गियर में भले स्मार्टफोन के ज्यादातर फीचर दिए गए हों लेकिन ये स्मार्टफोन नहीं हैं गियर में आप कॉल रिसीव कर सकते हैं।
Apps
गैलेक्सी गियर में गियर स्टोर दिया गया है जहां से आप ढेर सारी एप्लीकेशन स्मार्टवॉच में डाउनलोड कर सकते हैं।
Battery backup
सैमसंग गैलेक्सी गियर में नॉन रिमूवल बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज होने पर 25 घंटे का बैटरी बैकप देती है।
No compatibility with iOS
गैलेक्सी गियर को आईओएस ऑपरेटिंग ओएस से लैस डिवाइसेस से नहीं कनेक्ट किया जा सकता।
Camera and UI
गैलेक्सी गियर में लो ग्रेड कैमरा दिया गया है जो फोटो कैपचरिंग के लिहाज से बिल्कुल बेकार है।


Click it and Unblock the Notifications







