Home
News

भारत में सैमसंग गैलेक्सी S25, S25+ और S25 अल्ट्रा की कीमतें, सेल डेट और लॉन्च ऑफर्स का खुलासा

सैमसंग ने हाल ही में अपनी गैलेक्सी S25 सीरीज को भारत समेत वैश्विक बाजारों में लॉन्च कर दिया है, जिसमें गैलेक्सी S25, S25 प्लस और S25 अल्ट्रा शामिल हैं। इस बार कंपनी ने पिछले मॉडल की तुलना नें कई बदलाव किए हैं।

ये तीनों फोन्स नए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आ रहे हैं, जो बेहतर प्रदर्शन और टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जिसके कारण इनकी कीमतों में भी बदवाल देखने को मिलेंगे। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर लॉन्च ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी S25 की कीमतें, सेल डेट और ऑफर्स का खुलासा

भारत में सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज की कीमतें

गैलेक्सी S25 का बेस 12GB/256GB वेरिएंट 80,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 12GB/512GB वेरिएंट भी मौजूद है। वहीं गैलेक्सी S25 प्लस की कीमत 12GB/256GB वेरिएंट के लिए 99,999 रुपये तय की गई है और यह 12GB/512GB कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत 12GB/256GB वेरिएंट के लिए 1,29,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा यह 12GB/512GB जिसकी कीमत 1,41,999 रुपये और 12GB/1TB की कीमत 1,65,999 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज कलर ऑप्शन

सैमसंग गैलेक्सी S25 स्टैंडर्ड नेवी, सिल्वर शैडो, आइसीब्लू और मिंट में आता है, जबकि ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव कलर में ब्लूब्लैक, कोरलरेड और पिंक गोल्ड शामिल हैं।

गैलेक्सी S25+ में मिंट कलर ऑप्शन उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह कोरलरेड और पिंकगोल्ड के ऑनलाइन एक्सक्लूसिव कलर में आता है। गैलेक्सी S25 अल्ट्रा टाइटेनियम सिल्वरब्लू, टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर और टाइटेनियम ग्रे कलर में उपलब्ध है और इसके ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव शेड्स में टाइटेनियम पिंकगोल्ड, टाइटेनियम जेटब्लैक और टाइटेनियम जेडग्रीन शामिल है।

सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज ऑफर

गैलेक्सी S25+ के प्री-बुकिंग ऑफर में इसके 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत छोटे स्टोरेज वर्जन के समान है। वहीं गैलेक्सी S25 मॉडल पर ग्राहक 11,000 रुपये का अपग्रेड बोनस पा सकते हैं या 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI योजना पर 7000 रुपये का कैशबैक ले सकते हैं।

गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के प्री-बुकिंग ऑफर में 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 12GB/256GB मॉडल के समान रखी गई है। इसके साथ ही 9,000 रुपये का अपग्रेड बोनस या 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI योजना पर 7,000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है।

गैलेक्सी S25 सीरीज भारत में सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह सीरीज 7 फरवरी 2025 से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Galaxy S25, S25+, and S25 Ultra prices in India, sale date, and launch offers revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X