Home
News

Samsung Galaxy S25 सीरीज की कीमतें लीक, इस दिन होने जा रही धमाकेदार एंट्री

Galaxy S25 Series Price Leaked: Samsung जल्द ही अपनी आगामी सीरीज Galaxy S25 को लॉन्च करने वाली है। ऐसे में कंपनी अपनी इस आगामी सीरीज से अब धीरे-धीरे पर्दा उठा रही है। इसके स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में पहले ही काफी जानकारी सामने आ चुकी है, और अब इसकी कीमतें भी लीक हो चुकी हैं।

स्पिलसमबीन्स ने वियतनामी बाजार के लिए गैलेक्सी S25 सीरीज की पूरी कीमत जारी कर दी है। तो चलिए आपको आगे इस सीरीज की कीमत से लेकर लॉन्च डेट और इसमें मिलने वाले सभी खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

Samsung Galaxy S25 सीरीज की कीमतों का खुलासा

Samsung Galaxy S25 सीरीज की लीक कीमत

उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी S25 सीरीज के सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। नई लीक और पुराने रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार Samsung अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को एक नई कीमत के साथ बाजारों में पेश कर सकता है। ये बदलाव यूजर्स के लिए एक नया एक्सपीरियंस और टेक्नोलॉजी प्रोग्रेस का संकेत दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार वियतनाम में गैलेक्सी S25 के बेस मॉडल की कीमत 256GB वर्जन के लिए 23,990,000 VND ($999) और 512GB के लिए 27,490,000 VND ($1,149) होगी। यह नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की प्रीमियम कीमत और शानदार फीचर्स को दर्शाता है, जो यूजर्स को एक अलग एक्सपीरियंस देने का वादा करता है।

Galaxy S25 Plus की कीमत भी काफी आकर्षक है। रिपोर्ट्स के अनुसार 256GB वर्जन की कीमत 27,990,000 VND ($1,169) और 512GB वर्जन की कीमत 31,490,000 VND ($1,299) होगी। इस प्रीमियम स्मार्टफोन में शानदार प्रदर्शन और उच्च-गुणवत्ता वाले फीचर्स की पेशकश की जाएगी, जो इसे एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है।

Galaxy S25 Ultra के 256GB मॉडल की कीमत 34,99,000 VND ($1,449), 512GB वर्जन की कीमत 38,49,000 VND ($ 1,599) और 1TB वर्जन की कीमत 45,79,000 VND ($1,899) रखी गई है। इस स्मार्टफोन में शानदार स्पेसिफिकेशंस और उच्च स्तर की प्रदर्शन क्षमता की उम्मीद की जा सकती है, जो टेक्नोलॉजी लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा।

ऐसे में गैलेक्सी S25 सीरीज की कीमतों में S24 सीरीज के मुकाबले में $40 की सामान्य बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि S25 अल्ट्रा में $50 की मामूली बढ़ोत्तरी देखी गई है। यह नई सीरीज S24 की तुलना में और भी बेहतर फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आई है, जिससे यह स्मार्टफोन लवर्स के लिए एक और आकर्षक ऑप्शन बन गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Galaxy S25 Series Price leaked ahead of launch, Samsung May keep price higher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X