Galaxy S25 Ultra: सैमसंग के अगले फ्लैगशिप के बारे में अब तक हम क्या कुछ जानते हैं?
टेक कंपनी सैमसंग कथित तौर अपने आगामी फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 सीरीज पर काम कर रही है। जिसके तहत गैलेक्सी S25 अल्ट्रा आने वाले साल के सबसे प्रतीक्षित स्मार्टफोन्स में से एक है।
मार्केट में इस हैंडसेट को Galaxy S24 Ultra के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किए जानें की उम्मीद है। तो चलिए आपको आगे सैमसंग के इस अपकमिंग फोन की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।
गैलेक्सी S25 सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra तीन फोन्स शामिल किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में S25 प्लस का नाम बदलकर गैलेक्सी S25 प्रो रखने की भी बात सामने आई है। वहीं S25 अल्ट्रा का नाम बदलकर गैलेक्सी S25 नोट रखा जा सकता है।
डिस्प्ले- सैमसंग के इस आगामी डिवाइस में 6.86 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है, इसके साथ ही इसमें इसके पिछले मॉडल के मुकाबले पतले बेजल्स होंगे, जो इसके स्लीक लुक को और बढ़ाने में मदद करेगा।
इसकी स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इतना ही नहीं गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और बेहतर डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ Galaxy S25 Ultra एक टिकाऊ और प्रीमियम लुक का वादा करता है।

डिजाइन- इसकी डिजाइन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 2025 के सबसे पतले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से एक हो सकता है। इसका माप 162.8 x 77.6 x 8.2 मिमी और वजन 210 से 220 ग्राम के बीच होने की उम्मीद है।
प्रोसेसर- इस फोन के स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 द्वारा संचालित होने की उम्मीद है। यह चिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 का ओवरक्लॉक्ड वर्जन है। फिलहाल इसके रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि, डिवाइस S24 अल्ट्रा की तरह 12 GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा।

कैमरा सेटअप- लीक्स की मानें तो इसमें भी डिवाइस S24 अल्ट्रा के समान प्राइमरी और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 200-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल किए जाने की उम्मीद है। बता दें ये दोनों कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करने में सक्षम होंगे।
हालांकि, टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड कैमरा डिपार्टमेंट में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। अभी कुछ दिनों पहले सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, S25 Ultra में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल होगा, जो 1/2.52-इंच इमेज सेंसर, 0.7µm पिक्सल साइज और F1.9 अपर्चर द्वारा समर्थित होगा। ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ अल्ट्रावाइड लेंस यूजर्स को मैक्रो शॉट्स कैप्चर करने की परमिशन देने में सक्षम होगा।
इसके अलावा यह 4K 60fps और 8K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है। वहीं टेलीफोटो कैमरे की बात करें तो यह 50-मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन, 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट दे सकता है।
हालांकि, इस आगामी गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के फ्रंट कैमरे की जानकारी नहीं है। लेकनि संभावना है कि, यह अपने पुराने मॉडल के समान 12-मेगापिक्सेल कैमरा के साथ आ सकता है।
बैटरी- बैटरी की बात करें तो इसके साइज और फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें भी पिछली अल्ट्रा मॉडल की तरह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।
सॉफ्टवेयर- सैमसंग आमतौर पर अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ One UI के अपने नए वर्जन पेश करता है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, S25 सीरीज को One UI 7-आधारित Android 15 के साथ शिप किए जाने की उम्मीद है।
नए One UI वर्जन में नए एनिमेशन, नए सिस्टम आइकन, नया बैकग्राउंड इंटरफेस, बड़े फोल्डर्स के लिए सपोर्ट, नए Galaxy AI फीचर और बहुत कुछ लाए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि, S25 सीरीज को भी गैलेक्सी S24 लाइनअप की तरह 7 साल तक के OS अपग्रेड और 7 साल तक के सुरक्षा अपडेट दिया जा सकता है।
लॉन्चिंग- जैसा कि, सैमसंग ने गैलेक्सी S24 सीरीज को जनवरी 2024 में लॉन्च किया। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, गैलेक्सी S25 सीरीज को भी अगले साल जनवरी 2025 में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इसके लॉन्चिंग को लेकर ऑफिशियली कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








