सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022: Samsung ने लॉन्च किए ये प्रोडक्ट्स, जानें विस्तार से
दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung ने आज सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 (Samsung Galaxy Unpacked Event 2022) का आयोजन किया है। जिसमें बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Samsung Galaxy S22 सीरीज को लॉन्च किया है। इसके अलावा इस लॉन्च इवेंट में कई अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए है। तो आइए डालते हैं एक नजर सब प्रोडक्ट्स पर।

सैमसंग ने लॉन्च किए ये प्रोडक्ट्स
- Samsung Galaxy S22
- Samsung Galaxy S22+
- Samsung Galaxy S22 Ultra
- Samsung Galaxy Tab S8
- Samsung Galaxy Tab S8+
- Samsung Galaxy Tab S8 Ultra
- Samsung Wallet
- OneUI 4 अपडेट
तो आइए अब इन सबके बारे में जानते हैं विस्तार से:
Samsung Galaxy S22 और S22+ के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी S22 और सैमसंग गैलेक्सी S22 प्लस स्मार्टफोन में बहुत कुछ समान है। दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 50MP का वाइड-एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MO का टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
दोनों फोन एक अज्ञात 4nm प्रोसेसर द्वारा संचालित हैं जो 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज स्पेस के साथ है। ये 8GB+256GB और 8GB+128GB वैरिएंट में उपलब्ध हैं। ये स्मार्टफोन Android 12-आधारित One UI 4.1 पर चलते हैं।

इसके अलावा स Samsung Galaxy S22 और गैलेक्सी Galaxy S22 प्लस दोनों में एनएफसी और एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों फोन में 5G, एलटीई, वाईफाई डायरेक्ट और ब्लूटूथ 5.2 है।
सैमसंग गैलेक्सी एस22 में 6.1 इंच की और गैलेक्सी एस22 प्लस में 6.6 इंच की स्क्रीन मिलती है। ये दोनों फोन 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आते हैं।
इसके अलावा, गैलेक्सी S22 में 25W वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ 3,700mAh की बैटरी है, तो गैलेक्सी S22 प्लस में 45W वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। वहीं दोनों ही फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी और वायरलेस पॉवरशेयर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। ये स्मार्टफोन चार कलर वेरिएंट- ग्रीन, ब्लैक, व्हाइट और पिंक में उपलब्ध होंगे।
Samsung Galaxy S22 और Samsung S22+ की कीमत
Samsung Galaxy S22 की कीमत $799 यानी 59 हजार रुपये से ज्यादा है। जबकि Samsung Galaxy S22+ की कीमत $999 यानी 74 हजार रुपये से ज्यादा में शुरू होती है। 25 फरवरी से दोनों स्मार्टफोन उपलब्ध होंगे।
Samsung Galaxy S22 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा में 6.8 इंच का एज QHD+ डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले है। यह 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसमें सैमसंग के SPen स्टायलस का सपोर्ट मिलता है। गैलेक्सी S22 अल्ट्रा स्मार्टफोन और SPen स्टाइलस दोनों IP68 डस्ट और वाटरप्रूफ कोटिंग के साथ आते हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी दिया गया है।
Samsung Galaxy S22 Ultra एक अज्ञात 4nm प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो कि 12GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। यह चार मेमोरी वैरिएंट- 8GB+128GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB और 12GB+1TB में उपलब्ध है। यह Android 12-आधारित One UI 4.1 पर चलता है।

कैमरे की बात करें, तो गैलेक्सी S22 अल्ट्रा एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप को सपोर्ट करता है जिसमें 108MP वाइड-एंगल लेंस, 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 10MP टेलीफोटो लेंस और 10x ऑप्टिकल के साथ 10MP टेलीफोटो लेंस के साथ आता है। जबकि फ्रंट में 40MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी लाइफ की बात करें तो गैलेक्सी S22 अल्ट्रा में 5,000mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पॉवरशेयर टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी में 5G, एलटीई, वाईफाई 6E, वाईफाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.2 मिलते है। इसके अलावा इसमें एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और एनएफसी भी दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy S22 Ultra व्हाइट, ब्लैक, ग्रीन और बरगंडी कलर वेरिएंट में आता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा की कीमत
अब बात आती है कीमत की, तो इसकी कीमत 1,199 डॉलर से शुरू होती है। यह आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और 25 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स
फीचर्स की बात करें तो बेस मॉडल, गैलेक्सी टैब एस8 में 11 इंच का LTPS WQXGA डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2560 x 1600-पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज तक की रिफ्रेश रेट मिलती है। जबकि Tab S8+ में 12.4-इंच सुपर AMOLED WQXGA+ पैनल है जिसमें 2,800 x 1,752-पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट, गैलेक्सी टैब एस 8 अल्ट्रा (Galaxy Tab S8 Ultra) में 14.6 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले 2,960 x 1,848-पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
नया टैब S8 लाइनअप एक 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है। S8 और S8 Plus दो स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आते हैं - 8/128GB, और 12/256GB स्टोरेज। गैलेक्सी S8 अल्ट्रा के लिए, सैमसंग ने 16/512GB स्टोरेज का एक और विकल्प जोड़ा है। तीनों टैबलेट में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो कंपनी ने लेटेस्ट एंड्रॉइड 12 सॉफ्टवेयर को कस्टम OneUI 4 स्किन दिया है।

वहीं बायोमेट्रिक्स के लिए, Tab S8 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। जबकि टैब S8+ और टैब S8 अल्ट्रा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। Tab S8 में 8000mAh की बैटरी मिलती है, तो Tab S8+ में 10,900mAh की बैटरी और Tab S8 Ultra में 11,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। मॉडल में 45W तक का सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
अब बात आती है कैमरे की, तो Samsung Tab S8 और Tab S8+ में पीछे की तरफ 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया हैं, जबकि टैब एस 8 अल्ट्रा में एक 12-मेगापिक्सेल चौड़ा लेंस और एक 12-मेगापिक्सेल अल्ट्रा ड्यूल-कैमरा सेटअप मिलता है।
जबकि फ्रंट में 13-मेगापिक्सेल (AF) सेंसर के साथ एक डुअल फ्रंट कैमरा, साथ ही डिस्प्ले के केंद्र में फ्लैश रेस्ट के साथ 6-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है।
Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज की कीमत
कीमत की बात करें, तो टैबलेट तीन वेरिएंट में आते है। वेनिला मॉडल की कीमत 8GB / 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के लिए $699 (लगभग 52,000 रुपये) निर्धारित की गई है। वहीं, Tab S8+ के रेगुलर वेरिएंट की कीमत 899 डॉलर (करीब 67,000 रुपये) होगी। और सीरीज के हाई-एंड मॉडल की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 82,000 रुपये) है।
सैमसंग ने पेश किया सैमसंग वॉलेट
इन सबके अलावा Samsung ने Wallet को भी पेश किया है। सैमसंग का यह वॉलेट विभिन्न प्रकार के आईडी, क्रेडिट, डेबिट कार्ड और बहुत कुछ को सपोर्ट करेगा। साथ ही Samsung Wallet क्रिप्टोकरेंसी तक के एक्सेस को भी सपोर्ट करेगा।
OneUI 4 अपडेट
इस अनपैक्ड इवेंट में सैमसंग ने One UI 4 अपडेट भी दिया है। कुल मिलाकर इस इवेंट में दक्षिण कोरियाई दिग्गज ने इन बेहतरीन बहुप्रतीक्षित डिवाइसों को पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications







