Home
News

गेमर्स का स्पेशल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 12 जीबी रैम 20MP सेल्फी कैमरा से लैस

अगर आप गेमिंग स्मार्टफोन के शौकिन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। गेमिंग यूजर्स के लिए आज भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है। Black Shark कंपनी ने भारत में अपना पहला लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Black Shark 2 है।

गेमर्स का स्पेशल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 12 जीबी रैम 20MP सेल्फी कैमरा से लैस

आपको बता दें कि भारत में पहले भी ब्लैक शार्क के स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है लेकिन पहले कंपनी को शाओमी द्वारा फंड मिलता था। अब कंपनी ने शाओमी से अपना नाम हटा लिया है और अलग काम कर रही है। लिहाजा, ब्लैक शार्क कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन Black Shark 2 भारत में लॉन्च कर दिया है।

इस स्मार्टफोन को 4 जून से यूजर्स फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद पाएंगे। इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 49,999 रुपए है।

डिस्प्ले और कैमरा

इस फोन की कुछ खास स्पेसिफिकेशंस पर नजर डाले तो इसमें 6.39 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिज्यॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह फोन आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। वहीं इस फोन में 5th जेनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

इस फोन के कैमरा सेटअप पर गौर करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

गेमर्स का स्पेशल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 12 जीबी रैम 20MP सेल्फी कैमरा से लैस

गेमिंग के लिए क्या खास...?

इस फोन में कंपनी ने गेमर्स की सुविधाओं का काफी ख्याल रखा है। गेमर्स के लिए इस स्मार्टफोन में डेडिकेटेड मैमोरी क्लीन अप का एक खास बटन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी पेश किया है। इसकी वजह से ज्यादा देर तक गेम खेलने पर भी स्मार्टफोन गर्म या हिटिंग प्रॉब्लम नहीं होगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कंपनी ने X-Type स्मार्ट एंटीना +2 दिया है, जिसकी वजह से फोन की कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी।

इस फोन को खासतौर पर गेमर्स का ख्याल रखते हुए बनाया गया है। लिहाजा इस फोन में कंपनी ने बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए डुअल स्पीकर सेटअप भी दिया है, जिसकी वजह से उन्हें गेम खेलते वक्त एक अलग आनंद का अनुभव होगा। इस फोन के स्पीकर अन्य स्मार्टफोन के स्पीकर्स से काफी बड़े हैं।

इस फोन में कंपनी ने 4000 एमएएच की बैटरी भी दी है। इस फोन की बैटरी 27W फास्ट चार्जिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन की बैटरी काफी लंबा बैकअप भी देगी और जल्दी चार्ज भी हो जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are a gaming smartphone, then there is a good news for you. Today a new smartphone has been launched in India for gaming users. The Black Shark company has launched its first Gaming smartphone in India. The name of this smartphone is Black Shark 2.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X