Home
News

सोलर चार्जिंग और 110 घंटे की बैटरी लाइफ, Garmin लाया फ्लैगशिप स्मार्टवॉच; GPS का सपोर्ट भी मिलेगा

Garmin ने अपनी नई Enduro 3 सीरीज GPS स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च कर दी है। यह खासतौर पर एथलीट्स और एडवेंचर लवर्स के लिए डिजाइन की गई है। यह सोलर चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

स्मार्टवॉच GPS मोड में 110 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। फ्लैगशिप स्मार्टवॉच में कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन इसकी कीमत भी 1 लाख रुपये से ज्यादा रखी गई है।

सोलर चार्जिंग के साथ Enduro 3 स्मार्टवॉच लॉन्च

भारत में कीमत और अवेलेबिलिटी

Garmin Enduro 3 सीरीज की शुरुआती कीमत 1,05,990 रुपये रखी गई है। यह Garmin इंडिया की वेबसाइट और प्रीमियम स्टोर्स पर अवेलेबल होगी। कंपनी इस पर दो साल की वारंटी भी ऑफर कर रही है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

यह स्मार्टवॉच सुपर लाइटवेट है। वॉच सिर्फ 63 ग्राम वजनी है। इसे टाइटेनियम और DLC कोटिंग के साथ बनाया गया है, जिससे यह मिलिट्री-ग्रेड मजबूती प्रदान करती है। यह थर्मल स्ट्रेस, झटकों और पानी से भी सेफ रहेगी।

बैटरी और चार्जिंग

Enduro 3 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी सोलर चार्जिंग तकनीक है, जिससे यह स्मार्टवॉच 80 दिन तक स्मार्टवॉच मोड में चल सकती है।

सोलर चार्जिंग के साथ Enduro 3 स्मार्टवॉच लॉन्च

परफॉर्मेंस और हेल्थ ट्रैकिंग

  • एंड्यूरेंस स्कोर और VO2 मैक्स जैसी एडवांस्ड परफॉर्मेंस ट्रैकिंग
  • रियल-टाइम स्टैमिना ट्रैकिंग और रिकवरी टाइम मॉनिटरिंग
  • ट्रेनिंग रेडीनेस और दैनिक वर्कआउट सुझाव
  • हीट और एल्टीट्यूड अक्लिमेशन सपोर्ट

नेविगेशन और एक्टिविटीज

  • टोपोएक्टिव मैप्स और मल्टी-बैंड GNSS सपोर्ट के साथ सटीक लोकेशन ट्रैकिंग
  • स्विमिंग, साइकलिंग, गोल्फिंग और स्कीइंग जैसी एक्टिविटीज के लिए प्रीलोडेड प्रोफाइल्स
  • एनिमेटेड वर्कआउट सपोर्ट (कार्डियो, योगा, पिलाटे्स, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग)

सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स

  • 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग और पल्स ऑक्स सेंसर
  • बॉडी बैटरी एनर्जी ट्रैकिंग और एडवांस्ड स्लीप एनालिसिस
  • Garmin Messenger ऐप के जरिए टू-वे मैसेजिंग
  • इंसिडेंट डिटेक्शन और लाइव ट्रैक फीचर
  • ऑनबोर्ड म्यूजिक स्टोरेज और स्मार्ट नोटिफिकेशन सपोर्ट

Garmin Enduro 3 सीरीज एडवेंचर, एथलेटिक्स और फिटनेस के शौकीनों के लिए एक प्रीमियम और एडवांस स्मार्टवॉच है, जो शानदार परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी लाइफ के साथ आती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X