Home
News

Gemini 2.5: पहले से एडवांस हुआ गूगल का AI; एक साथ प्रोसेस कर सकेगा 7.5 लाख शब्दों का डेटा

Gemini 2.5: बीते मंगलवार को गूगल ने अपने लेटेस्ट AI मॉडल Gemini 2.5 को पेश किया है। इसके बारे में ये दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर देने से पहले 'रुककर सोचने' की क्षमता रखता है। गूगल ने इस नए मॉडल के साथ अपनी AI टेक्नोलॉजी को और बेहतर करने का प्रयास किया है।

यह नई टेक्नोलॉजी AI में एक जरूरी प्रगति को दर्शाती है, क्योंकि इससे तर्क करने वाले मॉडल ज्यादा एडवांस होंगे और बड़े पैमाने पर उपयोग किए जा सकेंगे।

Google का Gemini 2.5 हुआ लॉन्च

क्या है Gemini 2.5 Pro Experimental?

  • गूगल ने इस नई सीरीज के तहत Gemini 2.5 Pro Experimental को लॉन्च किया है, जो एक मल्टीटास्किंग AI मॉडल है।
  • कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे बुद्धिमान मॉडल है। इसे Google AI Studio में डेवलपर्स के लिए और Gemini ऐप में उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो Gemini Advanced के मेंबर हैं।
  • गूगल की प्लानिंग है कि वह आने वाले समय में अपने सभी AI मॉडल्स में एडवांस तर्क क्षमताओं को शामिल करेगा, जिससे AI और बेहतर बन सके।

AI होगा और भी बेहतर?

  • जब से OpenAI ने सितंबर 2024 में पहला AI reasoning मॉडल o1 लॉन्च किया, तब से टेक इंडस्ट्री में एक होड़ मची हुई है कि कौन सबसे एडवांस AI सिस्टम विकसित कर सकता है।
  • Anthropic, DeepSeek, Google और xAI जैसी कंपनियां AI मॉडल्स को और बेहतर बनाने के नए-नए तरीकों पर काम कर रही हैं। इससे वे कंप्यूटिंग पावर का उपयोग कर अपने उत्तर को वेरिफाई कर सकेंगे।
  • तर्क शक्ति के कारण, AI मॉडल मैथ और कोडिंग जैसे कठिन काम को भी कर सकेगा।

Gemini 2.5 vs अन्य AI मॉडल्स

  • गूगल पहले भी AI तर्क शक्ति पर काम कर चुका है। दिसंबर 2024 में उसने एक सोचने वाला Gemini वर्जन लॉन्च किया था।
  • हालांकि, Gemini 2.5 अब तक का सबसे बेहतर मॉडल है, जिससे गूगल OpenAI के 'o' सीरीज मॉडल्स को टक्कर देने की कोशिश कर रहा है।
  • गूगल के अनुसार, Gemini 2.5 Pro ने कंपनी के पिछले मॉडल्स और कई अन्य AI मॉडल्स को कई मामलों में पीछे छोड़ दिया है।
  • इस मॉडल को विशेष रूप से वेब ऐप्स बनाने और एडवांस कोडिंग कार्यों को बेहतर तरीके से करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Aider Polyglot नामक कोडिंग टेस्ट में Gemini 2.5 Pro ने 68.6% स्कोर किया, जिससे यह OpenAI, Anthropic और DeepSeek से आगे निकल गया है।
  • वहीं SWE-bench Verified टेस्ट में इसने 63.8% स्कोर किया, जो OpenAI के o3-mini और DeepSeek के R1 से बेहतर था, लेकिन Anthropic के Claude 3.7 Sonnet (70.3%) से कम था।
  • Humanity's Last Exam में Gemini 2.5 Pro ने 18.8% स्कोर किया, जो कई अन्य AI मॉडल्स से अधिक है। बता दें कि ये टेस्ट गणित, मानविकी और प्राकृतिक विज्ञान पर आधारित हजारों प्रश्नों को जांचता है।

Take a Poll

क्यों खास है Gemini 2.5 Pro?

  • Gemini 2.5 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 1 मिलियन टोकन कंटेक्स्ट विंडो है, जो लगभग 7.5 लाख शब्दों के बराबर होती है।
  • यह 'The Lord of the Rings' बुक सीरीज से भी लंबा डेटा प्रोसेस कर सकता है। गूगल जल्द ही इसकी क्षमता को 2 मिलियन टोकन तक बढ़ाने की योजना बना रहा है।
  • गूगल ने अभी तक Gemini 2.5 Pro की API कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आने वाले हफ्तों में अधिक जानकारी साझा की जाएगी।
  • Gemini 2.5 की लॉन्चिंग के साथ गूगल ने AI की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाया है। यह मॉडल न केवल अधिक बुद्धिमान और सक्षम है, बल्कि AI कोडिंग और मैथ जैसे काम भी कर सकता है।

आने वाले सालों में यह तकनीक और अधिक प्रभावशाली साबित हो सकती है। हालांकि लगभग सभी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां लगातार अपने AI को बेहतर बनाने में लगी हैं। अब देखना ये होगा कि Gemini 2.5 को टक्कर देने के लिए कौन सा नया मॉडल सामने आता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Gemini 2.5 launched advance ai modal with better experience
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X