पुराने 500 रुपए पर मिलेगा 600 रुपए का टॉकटाइम!
टेलीनॉर ने अपने यूज़र्स के लिए खास सेवा पेश की है। इस सेवा के तहत यूज़र्स 500 रुपए में 600 रुपए का टॉकटाइम रिचार्ज पा सकते हैं।
सेलुलर ऑपरेटर एसोसिएशन ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि पुराने 500 रुपए के नोट से प्रीपेड यूज़र्स मोबाइल रिचार्ज करवा सकते हैं। इसी को देखते हुए टेलिकॉम ऑपरेटर टेलीनॉर ने अपने यूज़र्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूज़र्स पुराने 500 रुपए के नोट से रिचार्ज करवा कर 600 रुपए तक का टॉकटाइम पा सकते हैं।

इतना ही नहीं टेलीननॉर ने इसके साथ ही 7 रुपए का कूपन भी पेश किया है जिसके तहत आपकी कॉल रेट 25 पैसे प्रति मिनट हो जाएगी। यह ऑफर पूरे 28 दिनों तक के लिए वैलिड रहेगा।

कंपनी ने सरकार के इस कदम को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि इससे देश भर में मोबाइल उपभोक्ताओं को वॉइस एवं डाटा सेवाओं का लाभ सुनिश्चित होगा।
यह है सरकार का फैसला
सरकार का यह फैसला है कि प्रीपेड रिचार्ज के लिए लोग पुराने 500 रुपए के नोट को यूज़ कर पाएंगे, वो भी बिना किसी रुकावट। इससे आम जन को काफी मदद मिलने वाली है। वो अब अपनी मोबाइल सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नहीं होगी रिचार्ज की समस्या
सीओएआई के अनुसार, सरकार ने 500 रुपए के पुराने नोट को रिचार्ज आदि के लिए स्वीकार करते हुए लोगों की काफी दिक्कतें दूर कर दी हैं। अब लोग मोबाइल सेवा का लगातार इस्तेमाल बिना किसी रुकावट कर पाएंगे।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
कम हुआ रिचार्ज का आंकड़ा
एक रिपोर्ट के मिताबिक, प्रीपेड मोबाइल सेवा के लिए टॉप-अप्स और रिचार्ज का आंकड़ा नोटबंदी के बाद से 30-50 प्रतिशत कम हुआ है। क्योंकि लोगों को चेंज की समस्या होने लगी। अब इस फैसले से उन लोगों को मदद मिल पाएगी।'
15 दिसंबर तक है सेवा
सरकार ने इसके लिए 15 दिसंबर की डेट अंतिम रखी है। यानी कि लोग 15 दिसंबर तक पुराने 500 रुपए के नोट से अपने मोबाइल रिचार्ज और टॉप-अप्स का भुग्तानकर सकते हैं।
15 दिसंबर के बाद नहीं चलेंगे पुराने नोट
सरकार के फैसले के मुताबिक, 15 दिसंबर तक लोग पुराने 500 के नोट से रिचार्ज करवा सकते हैं। लेकिन इसके बाद 500 रुपए का पुराना नोट मान्य नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications








