Detel कंपनी के की एक नई शुरुआत, पढ़िए और जानिए इसकी बात
Detel कंपनी किफायती फोन और टेलिविजन बनाने के लिए जानी जाती है। वहीं, काफी भरोसेमंद कंपनियों में से एक है। अब Detel ने अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए एक कदम उठाया है। बता दें, Detel अब ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म ' www.preloveddevice.com ' के साथ मिलकर रिफर्बिश डिवाइस के नए बिजनेस में उतर गई है, जिससे कंपनी अपने कस्टमर्स को नया एक्सपीरियंस देने का प्रयास करेगी।

बिजनेस के बारें में बात करते हुए कंपनी ने कहा कि ये डिवाइस आपको बिल्कुल नए डिवाइस जैसा ही एक्सपीरियंस देंगे और इनकी पैकेजिंग भी बिल्कुल वैसी ही होगी। साथ ही कंपनी डिवाइस के साथ वह सभी एसेसरीज देगी जो नए फोन के साथ आती है। कंपनी इन रिफर्बिश डिवाइस के साथ छह महीने से लेकर 1 साल तक की वारंटी ऑफर भी दे रही है।
बता दें, फिलहाल एप्पल, सैमसंग, शाओमी, वनप्लस आदि जैसे प्रमुख ब्रांडों के रिफर्बिश स्मार्टफोन www.preloveddevice.com से खरीदे जा सकते हैं। आने वाले समय में कंपनी होम अप्लायंसेज, लैपटॉप, टैबलेट तथा अन्य गैजेट्स और एसेसरीज को भी पेश कर सकती है।
कठिन परीक्षण से गुजरते हैं प्रीलव्ड डिवाइस
Detel कंपनी के एमडी योगेश भाटिया का कहना है कि "हम नए उत्पादों के बाजार में परिचालन कर रहे हैं और विश्व में मोबाइल फोन तथा टेलीविजन जैसे सबसे किफायती उत्पादों को सफलतापूर्वक पेश किया है। इस उद्योग में दो दशक से अधिक समय पूरा कर लेने के बाद हम ग्राहकों की मानसिकता समझ चुके हैं।
हमारा नया उपक्रम प्रीलव्ड डिवाइस सभी के लिए प्रतिस्पर्धी मूल्य पर टेक्नोलॉजी देने तथा इच्छाशक्ति किफायती वस्तु पाने के बीच अंतर मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, प्रीलव्ड डिवाइसेज के प्रमुख संजीव सोनी ने बताया कि हम ऐसी जगह प्रीलव्ड डिवाइस पेश करने को लेकर खुश हैं जहां सभी उत्पाद वेबसाइट पर सूचीबद्ध हैं और ये सभी 52 चरणों के क्वॉलिटी चेक के कठिन परीक्षण से गुजरे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications