अब 10 मिनट में Airtel का सिम डिलीवर होगा आपके घर; Blinkit ने 16 शहरों में शुरू की सर्विस
Airtel Sim delivery in 10 Minutes: टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने कस्टमर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए नए-नए अपडेट करते रहते हैं। इसी सिलसिले में फेमस टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने कस्टमर्स को दस मिनट में सिम कार्ड की डिलीवरी करने की सुविधा दी है।
इस सर्विस के लिए कंपनी ने जोमैटो के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के साथ पार्टनरशिप की है। बता दें कि यह सर्विस अब देश के 16 शहरों में शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में अन्य शहरों और कस्बों में भी इसे पेश किया जाएगा।

किन शहरों में मिलेगी सुविधा
इस सर्विस की लॉन्च के शुरुआती स्टेज में सिम डिलीवरी 16 शहरों में की जा रही है, जिसमें दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद जैसे महानगर शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि यह एक जरूरी कदम है, जो कस्टमर्स को 49 रुपये के सर्विस चार्ज पर लगभग 10 मिनट में उनके घर पर सिम कार्ड डिलीवर करने की सुविधा देगा।
कैसे एक्टिवेट करें सिम?
कंपनी ने आगे बताया कि सिम कार्ड की डिलीवरी के बाद कस्टमर्स आधार-बेस्ड KYC ऑथेंटिकेशन की मदद से नंबर को एक्टिवेट कर सकते हैं।
कस्टमर्स के पास पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों प्लान में से चुनने का ऑप्शन होता है। इसके अलावा एयरटेल नेटवर्क में पोर्ट करने के लिए MNP ट्रिगर करने का भी ऑप्शन होगा। इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए कस्टमर्स ऑनलाइन लिंक को एक्सेस कर सकते हैं।
15 दिन में एक्टिवेट करना होगा सिम
बता दें कि सभी एयरटेल यूजर किसी भी सहायता के लिए एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए हेल्प सेंटर को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
इसके साथ हीं यूजर्स 9810012345 डायल करके भी कस्टमर सर्विस को एक्टिव कर सकते हैं। सिम कार्ड डिलीवर होने के बाद कस्टमर्स को 15 दिनों के अंदर ही इसे एक्टिवेट करना होगा।
भारती एयरटेल के सीईओ - कनेक्टेड होम्स और मार्केटिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ शर्मा ने एक बयान में कहा कि आज हम 16 शहरों में कस्टमर्स के घरों में 10 मिनट की सिम कार्ड डिलीवरी के लिए ब्लिंकिट के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं और समय के साथ हम इस साझेदारी को अन्य शहरों में एक्सपेंड करने की योजना बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








