Home
News

Paytm Mall Phone Sale पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक का भी शानदार ऑफर

आजकल पेटीएम का इस्तेमाल काफी सारे लोग करने लगे हैं। पेटीएम के जरिए लोगों के काफी सारे काम आसान हो जाते हैं। पेटीएम के जरिए आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के साथ-साथ खरीदारी भी कर सकते हैं। पेटीएम में खरीदारी करने के लिए पेटीएम मॉल की भी सुविधा उपलब्ध है। आजकल पेटीएम मॉल में स्मार्टफोन की सेल चल रही है। इस सेल के दौरान अलग-अलग कंपनियों के कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Paytm Mall Phone Sale पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक का भी शानदार ऑफर

पेटीएम मॉल फोन सेल में मिलने वाले स्मार्टफोन Apple, Xiaomi, Samsung, Oppo कंपनी के हैं। इस सेल में कुछ स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और अमेजन पर मिलने वाला दाम से भी कम दाम में मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि पेटीएम मॉल में शानदार फोन सेल चल रहा है।

आपको बता दें कि पेटीएम यूज़र्स को स्मार्टफोन खरीदने पर काफी कैशबैक दे रही है, जो उनके पेटीएम वॉलेट में आ जाता है। इस कैशबैक के जरिए यूज़र्स अपने बहुत सारे काम कर सकते हैं। आइए आपको पेटीएम मॉल पर मिलने वाली कुछ शानदार डील्स के बारे में बताते हैं।

Xiaomi Redmi Note 7 Pro

इस फोन को कंपनी ने इस साल ही लॉन्च किया है। अगर आप इस फोन को अमेजन से खरीदेंगे तो यह फोन आपको 13,300 रुपए का मिलेगा, जिसे आप पेटीएम मॉल से 13,105 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में आपको 262 रुपए का पेटीएम कैशबैक भी मिलेगा। इसका मतलब डिस्काउंट और कैशबैक के फायदे के बाद यह फोन आपको 12,843 रुपए में मिलेगा।

iPhone XR

iPhone XR पर भी पेटीएम मॉल फोन सेल में ऑफर मिल रहा है। इस फोन को यूज़र्स 59,349 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन में 4,154 रुपए के कैशबैक समेत कुल 17,551 का डिस्काउंट मिल रहा है। आपको यह फोन डिस्काउंट और कैशबैक के बाद 55,185 रुपए का पड़ेगा।

Xiaomi Redmi 6 Pro

Redmi 6 Pro को भी इस सेल में ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ पेश किया जा रहा है। इस फोन को खरीदने पर भी यूज़र्स को काफी फायदा होगा। इस फोन के कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इसके दो वेरिएंट मौजूद है। फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

वहीं 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें, स्मार्टफोन नॉच डिस्प्ले, ड्यूल रियर कैमरा के सा्थ आता है। वहीं फोन में 4000mAh बैटरी और Snapdragon 625 चिपसेट दी गई है।

इसी तरह से कई स्मार्टफोन में कंपनी ने ऑफर्स पेश किया हुआ है। आप पेटीएम मॉल की साइट पर जाकर स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। स्मार्टफोन की तमाम नई सेल और तकनीक से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए गिज़बॉट हिंदी से जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी सभी ताजा ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple, Xiaomi, Samsung, are the Oppo company's smartphones found in PetiMoll phone cell. Some smartphones in this cell are getting less than the price offered at Flipkart and Amazon. This means that there is a great phone cell in Paytm Mall.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X