Home
News

एलजी टीवी खरीदने पर पाएं फ्री एयरटेल डिजीटल टीवी, ऑफर खत्म होने से पहले उठाएं फायदा

इन दिनों डायरेक्ट-टू-होम (DTH) ऑपरेटर्स अपने कस्टमर्स के लिए कई लुभावने ऑफर्स लेकर आ रही है। ऐसे में Airtel Digital TV भी अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक प्लान रिलीज किए हैं। प्लान के तहत Airtel Digital TV अपने कस्टमर्स को नया सेट टॉप बॉक्स खरीदने पर डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही अगर आप नया LG टीवी खरीदते हैं तो फ्री कनेक्शन के साथ छह महीने के सब्सक्रिप्शन पर डिस्काउंट भी दिया जाएगा। चलिए जानते हैं कि इस प्लान की डिटेल्ड जानकारी।

एलजी टीवी खरीदने पर पाएं फ्री एयरटेल डिजीटल टीवी, ऑफर खत्म होने से पहले उठाएं फायदा

Airtel Digital TV ऑफर

कंपनी के नए ऑफर में कस्टमर्स को कई सारे लाभ भी मिल रहे हैं। बता दें कि एयरटेल का ये प्लान एलजी टीवी बॉयर्स के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर रिलीज किया गया है। इसमें 2,500 रुपये की कीमत में 6 महीने के दबंग स्पोर्ट्स पैक के साथ वैल्यू लाइट (साउथ) HD पैक ऑफर किया जा रहा है। बता दें कि इस कॉम्बिनेशन की एक्चुअल कीमत 3,499 रुपये हैं।

यानि जो कस्टमर्स एलजी टीवी खरीदने पर एयरटेल डिजिटल TV का ऑफर लेते हैं तो 1,499 रूपए की छूट मिलेगी। जानकारी हो कि इस ऑफर में एयरटेल डिजिटल टीवी सब्सक्राइबर्स को हर ऐक्टिवेशन के साथ अक्सेसरीज भी दी जा रही हैं। जिसमें बॉक्स के साथ ODU, 10m वायर, ऐक्टिवेशन कॉस्ट, रिमोट और अडाप्टर शामिल है। लेकिन ध्यान दें कि ये ऑफर 2017-2019 तक के एलजी मॉडल्स के लिए उपलब्ध है।

क्या है प्रोसेस

अगर आप एयरटेल डिजीटल टीवी के इस शानदार प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें जहां आपको सारी डिटेल्स दी गई हैं। सबसे पहले आपको एयरटेल के डीटीएच नंबर 8130481306 पर कॉल करना होगा। फोन पर आपसे एलजी टीवी का सीरियल नंबर पूछा जाएगा जिसके बाद उसको कंफर्म किया जाएगा। जैसे ही आप इसके लिए वेरिफाई हो जाएंगे तो आपको डिस्काउंट दिया जाएगा। ऑफर को सफलतापूर्वक साइनअप करने के लिए ग्राहकों को KYC डीटेल देना होगा।

जब आपका वेरिफिकेशन और KYC का प्रॉसेस पूरा हो जाएगा तो एयरटेल रिप्रजेंटेटिव आपको घर आएगा और एयरटेल डिजिटल टीवी इक्विपमेंट को इंस्टॉल कर देगा। साथ ही आपको पेमेंट भी यही करनी होगी। बता दें कि आप इस ऑफर का लाभ 10 सितंबर से 30 अक्टूबर तक के लिए ही उठा सकते हैं। इसके साथ ही एयरटेल डिजिटल टीवी ने यह भी साफ कर दिया है कि इस ऑफर को किसी और ऑफर के साथ क्लब नहीं किया जा सकता।

यूज़र्स के लिए कंपनियों के ऑफर्स

इस तरह से आजकल कंपनियां यूजर्स को काफी कुछ ऑफर्स में दे रही है। खासतौर पर अगर भारत की बात करें तो पिछले कुछ सालों में भारत में गैजेट्स और टेक्नोलॉजी संबंधित वस्तुओं और सेवाओं का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। उनमें भी सबसे ज्यादा बढ़ोतरी स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और डीटीएच यूज़ करने वाले लोगों में हुई है।

अब टीवी यूज़ करने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी तो जाहिर सी बात है कि डीटीएच सर्विस को यूज़ करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ेगी। इसी वजह से डीटीएच सर्विस देने वाली टेलिकॉम कंपनियों ने भी स्मार्टफोन और टीवी मेकर कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करके यूज़र्स को ऑफर्स देकर डिस्काउंट देते हैं। ऐसा ही इस बार एलजी और एयरेटल कंपनी ने भी किया है।

टेक्नोलॉजी और गैजेट्स से जुड़ी तमाम ख़बरों को पढ़ने और जानने के लिए आप हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहे। इसके अलावा आप हमारा फेसबुक भी लाइक कर सकते हैं। जहां आप को सभी ताजा ख़बरें पढ़ने और जानना को मिल जाएगी। आप हमारे नए हेलो पेज को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
These days direct-to-home (DTH) operators are bringing many attractive offers for their customers. In such a situation, Airtel Digital TV has also released attractive plans for its customers. Under the plan, Airtel Digital TV is giving discounts to its customers on buying a new set top box.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X