Home
News

Realme Anniversary Sale के लिए हो जाएं तैयार, स्मार्टफोन पर होगी डिस्काउंट की भरमार

रियलमी कंपनी भारत में अपने पूरे एक साल पूरे करने जा रही है। बता दें, कंपनी ने 22 अप्रैल को अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए। जिसमें Realme 3 Pro और Realme C2 शमिल हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दिल्ली यूनिवर्सटी में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया।

Realme Anniversary Sale के लिए हो जाएं तैयार, स्मार्टफोन पर होगी डिस्काउंट की भरमार

दोनों ही स्मार्टफोन बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन हैं और यूजर्स की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए तैयार हैं। स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने भारत में अपने एक साल जल्द पूरे होने की बात भी कही। कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने बताया कि एक साल पूरे होने की खुशी में हम अपने ग्राहकों के लिए कुछ बेहतर करने का विचार कर रहे हैं।

Realme Anniversary Sale

माधव ने बताया कि कंपनी Realme Anniversary Sale का आयोजन कर रही है। यह सेल 2 मई से 4 मई तक आयोजित की जाएगी। इन तीन दिनों की सेल के चलते ग्राहक Realme के कई स्मार्टफोन पर अट्रैक्टिव डिस्काउंट पा सकते हैं। हालांकि इस सेल के दौरान किन स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जाएगा, इस बात की जानकारी नहीं दी गई है। इसी के चलते Realme के CEO ने Realme Anniversary Sale को लेकर एक ट्विट भी पोस्ट किया है।

लॉन्च इवेंट में बताया गया कि Realme के भारत में 65 लाख से ज्यादा यूजर्स और फैंस हैं। इसी के साथ बताया गया कि Realme 3 स्मार्टफोन को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा है। जो काफी हैरान कर देने वाला आंकड़ा है। कंपनी अपने स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बेचती है। कंपनी हाल ही में लॉन्च हुए दोनों स्मार्टफोन को भी फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बेचेगी। वहीं जियो यूजर्स और एचडीएफसी कार्ड होल्डर्स को कंपनी द्वारा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reality company is going to complete its entire year in India. Let me tell you, the company launches two of its smartphones on April 22. Which includes Realme 3 Pro and Realme C2. The company is organizing Realme Anniversary Sale. This cell will be held from 2nd May to 4th May. Many of Realme's smartphones will be discounted in these three days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X