Home
News

Amazon Freedom Sale के लिए हो जाओ तैयार, 8 से 11 अगस्त को होगी ऑफर्स की भरमार

अगस्त का महीने का कल से शुरू होने जा रहा है। अगस्त के महीने में ई-कॉमर्स वेबसाइट कई तरह के सेल का आयोजन भी करती है। इसका कारण अगस्त में होने वाली स्वतंत्रता दिवस है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, इसलिए कंपनियों उस दौर में फ्रीडम ऑफर या सेल का आयोजन हर साल करती है। इसका इंतजार यूज़र्स भी काफी बेसब्री से करते हैं।

Amazon Freedom Sale के लिए हो जाओ तैयार, 8 से 11 अगस्त को होगी ऑफर्स की भरमार

अमेजन ने अपनी सेल का ऐलान कर दिया है। अमेजन 8 अगस्त से फ्रीडम सेल शुरू करेगा जो 11 अगस्त तक चलेगी। इस सेल के लिए अमेजन ने एसबीआई के साथ पार्टनरशिप भी की है। अगर आप एसबीआई कार्ड के जरिए पेमेंट करके खरीदारी करेंगे तो आपको 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

Amazon Freedom sale

हालांकि अगर आप अमेजन के प्राइम मेंबर हो तो आपके लिए सेल की शुरुआत 7 अगस्त से ही हो जाएगी। अमेजन प्राइम मेंबर वाले यूज़र्स 7 अगस्त की दोपहर 12 बजे से फ्रीडम सेल का फायदा उठा पाएंगे। इस दौरान यूज़र्स को अमेजन पर मौजूद बहुत सारे चीजों पर अनेक तरह के डिस्काउंट्स और ऑफर्स मिलेंगे। इसके अलावा यूज़र्स को इस सेल में नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।

इस सेल के दौरान एसेसरीज पर 40% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। लिहाजा आप किसी भी तरह के एसेसरीज को खरीदने के लिए 8 अगस्त का इंतजार जरूर करें क्योंकि आपका 40% पैसा बच जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि सेल के दौरान एसेसरीज की कीमत 69 रुपए से शुरू होगी। इसके अलावा अगर आप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अमेजन फ्रीडम सेल में आपको सैमसंग, वीवो, ओप्पो के साथ-साथ वनप्लस कंपनी का भी स्मार्टफोन डिस्काउंट्स और ऑफर्स के साथ मिलेगा।

इस सेल में स्मार्टफोन के अलावा भी आप कई तरह के सामान जैसे लैपटॉप, कैमरा, टीवी, क्लॉथ्स, विरेएबल्स, पॉवर बैंक जैसे कई समान खरीद सकते हैं। हालांकि अनुमान ऐसा भी लगाया जा रहा है कि कंपनी 11 अगस्त के बाद भी 15 अगस्त तक में एक और सेल का आयोजन कर सकती है। 15 अगस्त को रक्षाबंधन भी है और उसके लिए भी कंपनियां स्पेशल सेल का आयोजन करती है। लिहाजा अगस्त का महीना शॉपिंग करने का बेस्ट महीना साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The month of August is going to begin tomorrow. In the month of August the e-commerce website also organizes a variety of cell. The reason for this is Independence Day in August. On August 15, Independence Day is celebrated, so companies conduct Freedom Offer or Sale every year in that period.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X