शुरू होने वाली है JioPhone की बुकिंग, नोट कर लें डेट
रिलायंस जियो ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट साझा की है, जिसके अनुसार कंपनी को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इस नुकसान का सीधा कारण कंपनी के सस्ते और फ्री ऑफ़र को बताया जा रहा है। रिलायंस जियो का 4जी फीचर फोन भी मुफ्त है, हालांकि फोन के लिए 1500 रुपए की सिक्योरिटी दी जाएगी जो कि रिफंडेबल है।

जियोफोन के लिए बुकिंग अभी तक एक ही बार हुई हैं। इसके बाद से अधिक ऑर्डर आने के कारण कंपनी ने बुकिंग बंद कर दी थी। यह बुकिंग अगस्त में शुरू हुई थी। यदि आप फोन बुक करने से चूंक गए हैं तो बता दें कि आपके लिए खास मौका है, जियो फिर से बुकिंग शुरू करने की तैयारी में है।
जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो के जियोफोन की बुकिंग एक बार फिर दिवाली के बाद शुरू होगी। यह बुकिंग नवंबर के पहले हफ्ते तक शुरू की जा सकती है। कंपनी जल्द ही इसकी तय तारीख की जानकारी दे सकती है।
बता दें कि कंपनी को पहले चरण में करीब 60 लाख बुकिंग प्राप्त हुई थी, जिसके लिए कंपनी फिलहाल हैंडसेट की डिलीवरी कर रही है। यह बुकिंग यूज़र्स ने 500 रुपए के भुगतान के साथ कराई है। जबकि अन्य 1000 रुपए का भुगतान ग्राहक को फोन प्राप्ति के समय करना होगा।
इससे पहले कंपनी ने डिलीवरी के लिए यह भी कहा था कि कंपनी पहली बार में प्राप्त ऑर्डर्स को दिवाली से पहले पूरा कर देगी। रिलायंस जियो का फोन हाल में तब सुर्ख़ियों में आया जब एक ट्विटर यूज़र ने फोन को OLX पर सले के लिए उपलब्ध देखा। OLX पर फोन को 700 रुपए से 2000 रुपए तक में बेचा जा रहा है, जबकि कंपनी की शर्तों के अनुसार इस फोन को बेचा नहीं जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications