फ्री कंटेंट देखने के लिए हो जाएं तैयार, Netflix लेकर आ रहा है कमाल का ऑफर
Netflix देखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया गया है कि अब Netflix यूजर्स को महंगे सब्सक्रिप्शन से थोड़ी राहत मिल सकती है। जी हां, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि जल्द ही नेटफ्लिक्स पर कंटेंट देखना फ्री हो सकता है।
वहीं अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे होगा कि Netflix अपने यूजर्स को फ्री में कंटेंट देखने का मौका देगा। चलिए हम इस राज से भी पर्दा उठा देते हैं और आपको बताते हैं कि ऐसा कैसे होगा।

NetFlix लॉन्च कर सकता है फ्री सब्सक्रिप्शन
बता दें कि महंगे सब्सक्रिप्शन से छुटकारा दिलाने के लिए कंपनी फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च कर सकती है और यह मॉडल बिल्कुल YouTube की तरह ही काम करेगा। आपके मन में फिर से यह सवाल उठा होगा कि कंपनी YouTube की तरह किस प्रकार काम करेगी।
जैसे यूट्यूब पर कोई भी कंटेंट देखते समय आपको एड देखने होते हैं, ठीक वैसा ही नेटफ्लिक्स की इस सर्विस में होगा। भले ही कंपनी आपको फ्री में कंटेंट देखने की सुविधा जरूर ऑफर करेगी, लेकिन इसमें आपको एड भी देखने होंगे।
कहां मिलेगी Netflix की फ्री सर्विस
मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी यूरोप और एशिया में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इस प्लान को तैयार करने की प्लानिंग कर रही है। लेकिन इस बात को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी भारत में भी अपनी फ्री कंटेंट मॉडल को पेश करेगी या नहीं।
वहीं अगर कंपनी भारत में भी इस प्लान को लॉन्च करती है, तो फिर भारतीय यूजर्स को भी अपने फेवरेट कंटेंट का लुत्फ उठाने का मौका मिल सकेगा और मनोरजंन दोगुना हो जाएगा। बस बीच-बीच में आने वाले एड आपको थोड़ा डिस्टर्ब जरूर कर सकते हैं।
Netflix पहले भी पेश कर चुका है फ्री सर्विस
ऐसा पहली बार नहीं है जब कंपनी अपनी फ्री कंटेंट सर्विस को लेकर आ रही है। सबसे पहले Netflix ने केन्या में फ्री नेटफ्लिक्स सर्विस की टेस्टिंग की थी, लेकिन बाद में इस सर्विस को बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर से कंपनी ऐसी सर्विस शुरू कर अपनी किस्मत का पैतरा आजमाना चाहती हैं। अब देखना यह होगा कि कंपनी कब तक अपनी इस सर्विस को लॉन्च करती है और इसमें कितनी सफल होती है।


Click it and Unblock the Notifications








