Google One Lite से बेहद ही सस्ते में पाएं स्टोरेज की सुविधा, कम कीमत में लें ज्यादा का फायदा
Google अपने यूजर्स के लिए क्लाउड स्टोरेज उपलब्ध करवाती है, जिसकी मदद से यूजर गूगल में स्टोरेज की कैपिसिटी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए Google One क्लाउड स्टोरेज सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है, ताकि यूजर को 100GB एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस मिल सकें।
ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक और नई सुविधा लेकर आई है। बता दें कि कंपनी ने इसी प्लान का एक लाइट वर्जन पेश किया है, जो कि बेसिक प्लान से कहीं ज्यादा सस्ता है। चलिए इस प्लान के बारे में सभी आवश्यक जानकारी जान लेते हैं।

क्या है Google का नया सब्सक्रिप्शन प्लान
अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं, तो गूगल की क्लाउड स्टोरेज सर्विस के बारे में तो आपको पता ही होगा। कंपनी यूजर्स को Google One नाम से क्लाउड स्टोरेज की सर्विस देती है, जिसके तहत आप Google One सब्सक्रिप्शन प्लान लें सकते हैं। आपको बता दें कि इस प्लान को आप 130 रुपये प्रति महीना की कीमत पर खरीद सकते हैं। लेकिन कंपनी ने इसका लाइट वर्जन Google One Lite पेश किया है, जिसका सब्सक्रिप्शन प्लान बेसिक प्लान से काफी सस्ता है।
Google One Lite का सब्सक्रिप्शन प्लान
Google One Lite को कंपनी ने 59 रुपये प्रति महीना की कीमत में पेश किया है। इसमें यूजर को हर महीने 30GB स्टोरेज मिलेगा। यानी जिन यूजर्स को गूगल के फ्री 15GB स्टोरेज से ज्यादा स्पेस चाहिए, उनके लिए यह एक अच्छा और कम पैसे में शानदार विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, अगर यूजर्स को 30GB का स्टोरेज चाहिए, तो उसे 130 रुपये प्रति महीना खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि इस प्लान की कीमत मात्र 59 रुपये प्रति महीना है, जिसमें 30GB स्टोरेज मिलेगा।
Google One Lite की किसे मिल रही सुविधा
फिलहाल Google One Lite की सुविधा सीमित यूजर्स के लिए पेश की गई है। कंपनी ने धीरे-धीरे इसे रोलआउट करना शुरू कर दिया है। प्लान में मिल रहे 30GB स्पेस का इस्तेमाल आप Gmail, Photos और Drive के लिए कर सकेंगे। इस बात पर खास ध्यान दें कि आप इस प्लान को किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं। कहने का मतलब यह है कि इस प्लान का इस्तेमाल सिर्फ आपके द्वारा ही किया जा सकता है, इसे आप अपने फैमिली मेंबर्स या फ्रेंड्स के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं।
Google One Lite में मिल रहा 1 मंथ ट्रायल
कंपनी के अन्य प्लान्स की तरह इसमें भी आपको 1 महीने का ट्रायल पीरियड दिया गया है। Google One Lite के बार्षिक प्लान के लिए कंपनी की तरफ से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








