Home
News

Vi Premium Number: वोडाफोन आइडिया की नई स्किम, अब घर बैठे पाएं वीआईपी फोन नंबर

भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कम्पनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) (Vi) ने एक नई सर्विस शुरू की है, जिसमें यूजर्स को अपने घर पर ऑर्डर करने पर कस्टमाइज्ड या वीआईपी/स्पेशल फोन नंबर प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। हालाँकि, यह सर्विस वर्तमान में भारत के केवल चुनिंदा शहरों में ही एक्टिव है। तो आइए जानते है वोडाफोन आइडिया की इस नई स्किम के बारे में विस्तार से, और यह भी जानेंगे कि आप वीआई के प्रीमियम नंबर के लिए कैसे अपलाई कर सकते हैं।

Vi Premium Number: वोडाफोन आइडिया की नई स्किम, अब घर बैठे पाएं वीआईपी फोन नंबर

अब घर बैठे प्राप्त करें वोडाफोन आइडिया का वीआईपी या प्रीमियम मोबाइल नंबर

सबसे पहले, तो हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि VIP फ़ोन नंबर या प्रीमियम मोबाइल नंबर क्या है? ठीक है, जैसा कि नाम से पता चलता है, एक कस्टम या वीआईपी मोबाइल नंबर वह होता है जो यूजर्स की पसंद के आधार पर बनाया जाता है। यह यूजर के जन्मदिन, सालगिरह की तारीख या किसी अन्य से संबंधित हो सकता है। वीआईपी नंबर आप किसी अपने चाहने वाले को भी गिफ्ट में दे सकते हैं या खुद के लिए भी खरीद सकते हैं।

ऐसे मोबाइल नंबर प्राप्त करने के लिए, यूजर्स को पहले स्टोर पर जाकर डिटेल्स देना पड़ता था। यहां पर, जैसा कि टेलीकॉम द्वारा घोषित किया गया है, वीआई यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के घर के दरवाजे पर एक नया प्रीमियम मोबाइल नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि आपको बता दें कि यह सर्विस वर्तमान में चुनिंदा स्थानों पर उपलब्ध है। जिन शहरों में सेवा लाइव है वे हैं - दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, सूरत, बेंगलुरु और जयपुर।

हमने यहां पर बताया है कि वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का वीआईपी मोबाइल नंबर घर बैठे कैसे प्राप्त कर सकते हैं, तो दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: घर पर प्रीमियम मोबाइल नंबर डिलीवर करने के लिए, वीआई यूजर्स को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और 'Choose your free, premium VIP fancy mobile number' के ऑप्शन क्लिक करना होगा या आप इस लिंक पर सीधे भी जा सकते हैं: https://www.myvi.in/new-connection/choose-your-fancy-mobile-numbers-online

स्टेप 2: इसके बाद आपको मूल जानकारी जैसे पिनकोड और मौजूदा मोबाइल नंबर भरना होगा।

स्टेप 3: फिर आपको एक व्यक्तिगत नंबर का चयन करना होगा। आप या तो वेबसाइट पर दिखाए गए सुझावों में से चयन कर सकते हैं या अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं।

लेकिन इस बात को ध्यान में रखना है कि कुछ मामलों में प्रीमियम नंबर मुफ्त उपलब्ध होगा, जबकि अन्य मामलों में आपको 500 रुपये से 2000 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि आपके पसंद का मोबाइल नंबर उपलब्ध हो भी सकता है और नहीं भी।

स्टेप 4: एक बार आपकी पसंद की संख्या एंटर हो जाने के बाद, आप ऑर्डर देने के लिए अपना नाम और पता दर्ज कर सकते हैं।

स्टेप 5: अंत में, नए मोबाइल कनेक्शन के लिए भुगतान पूरा करें।

इसके बाद आपका वोडाफोन आइडिया का VIP मोबाइल फिन नंबर आपके घर पर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव पहुंचा देगा। तो अगर आप भी अपने चाहने वाले को वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का वीआईपी/प्रीमियम मोबाइल फोन नंबर गिफ्ट में देना चाहते हैं, तो अभी बताए गए प्रोसेस से अभी ऑर्डर कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Get Vodafone Idea VIP Premium Phone Number at home, Follow These Steps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X