गीजर इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सतर्क, एक गलती और हो जाएगा ब्लास्ट
जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे-वैसे घरों में गीजर (Geyser) का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ जाता है। ठंड के मौसम में गर्म पानी की जरूरत हर किसी को होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटी सी गलती गीजर को बम बना सकती है? देश के कई हिस्सों में हर साल गीजर ब्लास्ट के मामले सामने आते हैं, जिनमें जान-माल का नुकसान भी होता है।
दरअसल, गीजर ब्लास्ट का सबसे बड़ा कारण होता है- ओवरहीटिंग और प्रेशर बिल्डअप। जब गीजर लगातार कई घंटों तक चालू रहता है, तो उसके अंदर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाता है।

अगर सेफ्टी वॉल्व ठीक से काम न करे, तो अंदर का दबाव इतना बढ़ जाता है कि गीजर फट सकता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि गीजर को 15-20 मिनट से ज्यादा लगातार चालू न रखें।
ये गलतियां अक्सर करते हैं यूजर
गीजर को लगातार चालू छोड़ना - पानी गर्म हो जाने के बाद भी कई लोग उसे ऑफ नहीं करते, जिससे ओवरहीटिंग होती है।
रखरखाव न करना - सालों तक सर्विस न कराने से गीजर के थर्मोस्टैट और वॉल्व फेल हो जाते हैं।
गलत इंस्टॉलेशन - कई बार लोकल इलेक्ट्रीशियन द्वारा की गई फिटिंग से सेफ्टी फीचर्स एक्टिव नहीं रहते।
सस्ता गीजर लगवाना - क्वालिटी से समझौता करने पर सेफ्टी मैकेनिज्म कमजोर होता है।
ऐसे करें गीजर का सेफ इस्तेमाल
- हर 6 महीने में एक बार गीजर की सर्विस जरूर कराएं।
- पानी गर्म होते ही गीजर को बंद कर दें।
- बाथरूम में वेंटिलेशन का ध्यान रखें, ताकि गैस और भाप बाहर निकल सके।
- कभी भी गीजर ऑन रहते हुए शावर या नल को सीधा न छुएं।
- अगर गीजर से अजीब आवाज या बदबू आ रही हो तो तुरंत इलेक्ट्रिशियन को बुलाएं।
एक्सपर्ट की राय
सेफ्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि गीजर ब्लास्ट का खतरा मुख्य रूप से थर्मोस्टैट फेल होने से होता है। इसलिए किसी भी गीजर को खरीदते समय BIS सर्टिफिकेशन और ब्रांड वारंटी जरूर देखें।


Click it and Unblock the Notifications








