Ghibli Style इमेज की इंटरनेट पर आई आंधी, क्यों वायरल हो रही हैं ये पिक्चर?
Ghibli Style Image: अगर आपने हाल ही में X पर स्क्रॉल किया हो तो आपके सामने कई सारी Ghibli स्टाइल इमेज आई होंगी। ऐसा क्यों हो रहा है? हर किसी के जेहन में सवाल है। दरअसल, OpenAI के लेटेस्ट अपडेट ने ChatGPT में एक ऐसा फीचर जोड़ा है, जिसने AI-जेनरेटेड कला की बाढ़ ला दी है। चैटजीपीटी के इस फीचर की मदद से लोग अपनी क्रिएटिविटी को दिखा रहे हैं।
ओपनएआई ने मंगलवार को एलान किया कि वह GPT-4o में एक इमेज जेनरेटर को इंटीग्रेट कर रहा है, जो चैटबॉट यूजर्स के लिए इमेज बना सकता है। 26 मार्च से यह फीचर ज्यादातर यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है। यह फ्री, प्लस और प्रो वर्जन के यूजर्स के लिए अवेलेबल है।

कैसा है नया फीचर?
ओपनएआई ने कहा कि यह फीचर अब तक का सबसे एडवांस इमेज जेनरेटर है। यह अल्ट्रा फोटोरियलिस्टिक विज़ुअल बनाने की काबिलियत रखता है। जैसा कि पता चलता है, यह सॉफ्ट, ड्रीमलाइक मैजिक को कैप्चर करने में भी बहुत अच्छा है जो घिबली की फिल्मों को इतना पॉपुलर बनाता है। चैटजीपीटी के नए फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स Ghibli स्टाइल इमेज तैयार कर सकते हैं।
इंटरनेट पर वायरल हो रही इमेज
कुछ लोगों ने इससे इमेज बनाई हैं, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। Ghibli Style Image बनाने के मामले में जोमैटो भी पीछे नहीं रहा। जोमैटो की तरफ से अपने एक्स हैंडल पर एक घिबली स्टाइल इमेज को शेयर किया गया।

एलन मस्क ने भी शेयर की इमेज
एक्स के सीईओ एलन मस्क ने भी इसमें एंट्री की। उन्होंने द लायन किंग से राफिकी के रूप में अपनी एक इमेज शेयर की, जिसमें वे मेमे साम्राज्य के भावी शासक की तरह डोगे को विजयी भाव से पकड़े हुए हैं। उनका कहना है कि घिबली-स्टाइल की इमेज दिन का मेन टॉपिक है।


Click it and Unblock the Notifications








