Gionee F205 Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
जानी मानी चाइनीज कंपनी Gionee ने भारत में अपने F205 का अपग्रेडेड वर्जन F205 Pro लॉन्च कर दिया है। F205 Pro स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। F205 Pro की स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक F205 जैसी हैं, जिसे पिछले साल दिसंबर में Gionee S11 Lite और Gionee A1 Lite के साथ लॉन्च किया गया था।

कंपनी ने अपने Gionee F205 Pro स्मार्टफोन में 13मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेटअप दिया है। हैंडसेट की कीमत की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर इसे 5,890 रुपये में लॉन्च किया गया है। F205 Pro स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और शैंपेन कलर में खरीदा जा सकता है।
Gionee F205 Pro स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने अपने Gionee F205 Pro को 5.45-inch की HD+ 18:9 फुल व्यू डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1440 x 720 pixel है। फोन में quad-core MediaTek MT6739WW 64-bit प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पेश करता है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Gionee F205 Pro स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 5मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
वहीं स्मार्टफोन ड्यूल सिम, 4G VoLTE, Bluetooth 4.1, Wifi 802.11b/g/n, micro USB port और 3.5 mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का फीचर दिया है। बता दें, Gionee F205 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








