Home
News

Gionee GN5007 नया फोन हुआ स्पॉट, इसमें है 5000mAh बैटरी

By Agrahi

जियोनी आज अपने स्मार्टफोन Gionee M7 को लॉन्च करने वाली है, यह कंपनी का पहला फुल स्क्रीन डिज़ाइन स्मार्टफोन है। Gionee M7 स्मार्टफोन कंपनी के Gionee M7 Power का ही वैरिएंट है। इस फोन को कंपनी थाईलैंड में पेश करने वाली है।

Gionee GN5007 नया फोन हुआ स्पॉट, इसमें है 5000mAh बैटरी

अब जियोनी का नया फोन GN5007 TENAA सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर स्पॉट किया गया है। Gionee GN5007 स्मार्टफोन में 6 इंच की HD + डिस्प्ले दी गई है, इसका रेसोल्यूशन 1440*720 पिक्सल के साथ आता है। इसमें 1.4GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, जो कि 4जीबी रैम के साथ आएगा। इस फोन की इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

TENAA लिस्टिंग में देखा गया है कि Gionee GN5007 स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल रियर सेंसर के साथ आएगा जबकि इस फोन में 8 मेगापिक्सल की फ्रंट फेसिंग सेल्फी शूटर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में होगी 5000mAh बैटरी बिग बैटरी, जो फोन को पॉवर देने में एकदम कामगर होगी।

इसके अलावा बता दें कि जियोनी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन बड़ी दमदार बैटरी के साथ और शानदार सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन की मोटाई 8.6mm होगी और इसका वजन 187 ग्राम तक होगा। इस फोन में VoLTE सपोर्ट दिया जाएगा और यह एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Gionee GN5007 spotted on TENAA with 18:9 display and 5000mAh battery. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X