आकर्षक कलर में Gionee M7 और M7 Power लॉन्च
जियोनी अपने आने वाले स्मार्टफोन के लिए लॉन्च इवेंट रखने वाली थी, इसी के मुताबिक कंपनी कल दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. इसमें Gionee M7 और Gionee M7 Power यह दोनों स्मार्टफोन कंपनी ने मिड रेंज में पेश किए हैं.

कंपनी के यह स्मार्टफोन डूअल कैमरा और आकर्षक कलर वैरिएंट में आते हैं. जियोनी एम7 ब्लैक, सफायर ब्लू, स्टार ब्लू और मेपल रेड जैसे कलर में आएगा, जबकि एम 7 पॉवर ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में आएगा. Gionee M7 power की कीमत 2,799 युआन याने कि करीब 27,500 रुपए है जबकि Gionee M7 की कीमत 1,999 युआन यानी कि 19,700 रूपये रखी गई है.
Gionee M7
Gionee M7 स्मार्टफोन 6.01 इंच की फुल एचडी+ फुल व्यू AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, इसका रेजोल्यूशन 2160*1080 पिक्सल है. इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलिओ पी30 प्रोसेसर है, इसके साथ ही माली G71 GPU भी दिया गया है. फोन में 6 जीबी की दमदार रैम है और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं.
इस डूअल रियर कैमरा फोन में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेंसर बैक में दिया है, जबकि 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फोन में है. यह फोन 4000mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ओएस है.
Gionee M7 power
Gionee M7 power स्मार्टफोन 6.0 इंच की फुल एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आता है, इसका रेजोल्यूशन 1440*720 पिक्सल है. इस फोन की हाईलाइट इसकी 5000mAh बैटरी है, जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 4 जीबी की दमदार रैम है और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं.
इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रा कैमरा है, जबकि 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फोन में है. इसमें एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ओएस है.


Click it and Unblock the Notifications