Home
News

जियोनी की जियो और पेटीएम से साझेदारी, कैशबैक वाउचर और डाटा फ्री

जियोनी अपने स्मार्टफोन पर जियो का 4जी डाटा मुफ्त दे रही है, साथ ही मिल सकता है पेटीएम कैशबैक ऑफर भी।

By Agrahi

चाइना की स्मार्टफोन मेकर कंपनी जियोनी ने रिलायंस जियो और पेटीएम के साथ अपनी पार्टनरशिप का एलान किया है। इसके चलते कंपनी अपने ग्राहकों को अतिरिक्त 4जी डाटा और कैशबैक वाउचर उपलब्ध कराएगी।

जियोनी की जियो और पेटीएम से साझेदारी, कैशबैक वाउचर और डाटा फ्री

जियोनी ने अपने नए ऑफर 'जियो-जियोनी अतिरिक्त डाटा' के लिए रिलायंस जियो से पार्टनरशिप की है। इस ऑफर के तहत कई जियोनी स्मार्टफोन पर ग्राहकों को मुफ्त 4जी डाटा दिया जाएगा, जो कि 60जीबी तक का हो सकता है।

पेटीएम के साथ साझेदारी कर जियोनी अपने ग्राहकों को पेटीएम मॉल ऐप पर 700 रुपए या उससे अधिक की शॉपिंग करने पर 500 रुपए का कैशबैक ऑफर करेगी।

'जियो-जियोनी अतिरिक्त डाटा' जियोनी के स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगा। यह ऑफर 16 जून के बाद खरीदे गए जियोनी स्मार्टफोन पर मिलेगा। इसमें Gionee Pioneer P5L, Gionee P7 खरीदने पर 2जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा हर रिचार्ज पर मिलेगा। वहीं Gionee Elife S6, Gionee Elife S7, Gionee Marathon M5, Gionee S Plus, Gionee S6s, Gionee F103 Pro, Gionee marathon

इसके अलावा Gionee A1, Gionee Marathon M5 Plus, Gionee S6 Pro, and Gionee Elife E8 स्मार्टफोन पर 10जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा हर रिचार्ज पर देने का फैसला किया गया है।

जियोनी ने इसी के साथ पेटीएम के साथ की साझेदारी के तहत Gionee A1 या P7 Max की खरीद पर 250 रुपए के दो पेटीएम कैशबैक वाउचर ऑफर किया है। जो कि यूज़र के पेटीएम वालर में 350 रुपए की कम से कम खरीद पर मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Gionee partners with Reliance Jio and Paytm. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X