4GB रैम और 4 कैमरा के साथ जनवरी में लॉन्च होगा Gionee S11
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Gionee जनवरी में भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन जिओनी Gionee S11 पेश करने जा रही है। याद हो कि पिछले महीने ही कंपनी ने घरेलू मार्केट में जियोनी S11 समेत S11s, M7 प्लस, F6, F205 और स्टील 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।
अब कंपनी खास फीचर्स से लैस जियोनी S11 को जनवरी में भारत में लॉन्च करने जा रही है। खास फीचर्स से लैस जियोनी का ये फोन कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन की रेंज में पेश होगा। Gionee S11 स्मार्टफोन 2 रियर कैमरा औऱ 2 सेल्फी कैमरा के साथ आता है। आइए जानते हैं इस फोन के बाकी स्पेक्स और फीचर्स के बारे में।

जिओनी S11 में 5.99-इंच का डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2160 x 1080 पिक्सल है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इस फोन में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। खास फीचर्स की बात करें, तो जिओनी S11 में चार कैमरे दिए हैं। इसमें 16MP + 5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16MP + 8MP के साथ डुअल फ्रंट कैमरा दिया गय है।
Gionee S11 स्मार्टफोन में 2.5GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो P23 प्रोसेसर दिया है। ये फोन कंपनी के एमिगो 5.0 UI के साथ एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर बेस्ड है। फोन में 4GB रैम के साथ आता है। डेटा स्टोरेज के लिए फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए जियोनी S11 में 3410mAh की बैटरी दी गई है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए फोन में औ 4G LTE, वाईफाई, NFC, ब्लूटूथ ऑप्शन हैं।
बता दें कि कंपनी इस समय मिड रेंज स्मार्टफोन के प्रॉडक्शन पर फोकस कर रही है। कंपनी ने जियोनी S11 स्मार्टफोन को चीन में 1799 युआन यानी लगभग 17,650 रुपए कीमत के साथ पेश किया है।
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जियोनी S11 को भारत में 18000 से 20,00 रुपए के अंदर पेश कर सकती है। हालांकि फिलहाल कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट औऱ कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








