Home
News

Gionee X1 भारत में लॉन्च, कीमत, फीचर और सेल

By Agrahi

जियोनी ने सोमवार को अपने स्मार्टफोन Gionee X1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है, इसकी कीमत भारत में 8,999 रुपए रखी गई है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने कई लॉन्च ऑफर पेश किए हैं। साथ ही जियोनी ने एयरटेल और पेटीएम के साथ मिलकर अपने ग्राहकों के कई ऑफर्स दिए हैं।

Gionee X1 भारत में लॉन्च, कीमत, फीचर और सेल

जियोनी एक्स1 स्मार्टफोन की सेल ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए होगी। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर वैरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यूज़र्स इस फोन पर लॉन्च ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं।

जियोनी का यह नया स्मार्टफोन 4जी VoLTE फीचर सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

डिस्प्ले, प्रोसेसर और रैम

डिस्प्ले, प्रोसेसर और रैम

जियोनी एक्स1 स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इसका रेसोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। जियोनी का यह स्मार्टफोन 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक MT6737 SoC के साथ आएगा, इसमें 2जीबी की रैम है।

 

ओएस और स्टोरेज

ओएस और स्टोरेज

जियोनी का बजट स्मार्टफोन एक्स1 एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जो कि काफी कम लगती है। हालाँकि माइक्रोएसडी कार्ड से इसे 256जीबी तक बढ़ाने का ऑप्शन दिया गया है।

कैमरा

जियोनी ने अपने इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। कंपनी की मानें तो अब यूज़र्स को परफेक्ट सेल्फी के लिए स्ट्रगल नहीं करना होगा। वहीं फोन में रियर कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का है।

बैटरी, कनेक्टिविटी

बैटरी, कनेक्टिविटी

जियोनी एक्स1 में 3000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5 mm हैडफ़ोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ आदि ऑप्शन भी हैं।

लॉन्च ऑफर

लॉन्च ऑफर

यदि आप एयरटेल सब्सक्राइबर हैं तो आप जियोनी एक्स1 के साथ हर महीने 10जीबी अतिरिक्त डाटा पा सकते हैं। यह डाटा आपको 6 रिचार्ज पर मिलेगा। वहीं इस फोन के साथ 250 रुपए का पेटीएम कैशबैक वाउचर कोड भी मिलेगा। इसमें ग्राहक को कम से कम 350 रुपए की खरीदारी पेटीएम मॉल से करनी होगी।

इन स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

इन स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

इस बजट रेंज में जियोनी के स्मार्टफोन एक्स1 का मुकाबला नोकिया 3, श्याओमी रेड्मी 4 और यू यूरेका ब्लैक के साथ होगा। यह सभी ही स्मार्टफोन बेहद दमदार हैं। प्रोसेसर से लेकर कैमरा क्वालिटी तक श्याओमी के पास सभी फीचर्स हैं।

 

 
Best Mobiles in India

English summary
Gionee X1 with 3000mAh battery and 4G VoLTE launched at Rs. 8,999 in India, specification, features, sale and more. Read more detail of the phone in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X