Home
News

लडकी ने फेसबुक पर अपलोड की ब्वॉयफ्रेंड की न्यूड फोटो !

By Rahul

फेसबुक जहां एक ओंर हमें अपने दोस्‍तों से जोड़ने का आसान जरिया है वहीं दूसरी ओंर इसमें चलते होने वाले अपराधों की संख्‍या भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। हद तो तब हो गई जब एक युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कई सारी उसकी न्यूड तस्वीरें पोस्ट कर दी। युवती उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। उसने युवक की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके न्यूड तस्वीरें बनाई थी। इतना ही नहीं, उसने युवक का फोन नंबर और फर्जी फेसबुक अकाउंट पोर्न साइट्स पर डाल दिया। साथ ही उसे एक समलैंगिक भी बता दिया।

पढ़े: दिल को दहला देने वाली ये 30 तस्‍वीरें

इन तस्‍वीरों को डालने के पीछे सिर्फ एक कारण था कि वह उसकी डिमांड पूरी नहीं कर रहा था। वह लगातार उसको नजर अंदाज कर रहा था। बदला लेने के लिए उसने खुराफात कर दी। हजरतगंज स्थित साइबर सेल में देवेश ने बताया कि युवती ने कहा था कि स्कूल की पढाई खत्म होने के बाद वह लखनऊ आई है। उनको नहीं पता कि ये बात सही है या नहीं। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त को एक पार्टी में जाने से पहले उस युवती ने उनसे एक हैंडबैग 4500 रूपए और एक मिनी स्कर्ट 9000 रूपए का खरीदने को कहा। लेकिन उन्होंने मना कर दिया और पार्टी में भी नहीं गए।

पढ़े: फ्रंट कैमरा, बड़ी स्‍क्रीन के अलावा काफी कुछ मिलेगा इन स्‍माटफोन्‍स में,

लडकी ने फेसबुक पर अपलोड की ब्वॉयफ्रेंड की न्यूड फोटो !

उसके बाद वे उस युवती से कभी नहीं मिले। दोनों में मोबाइल या फिर इंटरनेट पर चैटिंग होती थी। उसके महंगे डिमांड्स जब खत्म नहीं हुए तो देवेश ने उसे नजर अंदाज करना शुरू कर दिया। अगले दिन चार अगस्त को युवती ने 100 बार देवेश को कॉल किया और 50 से अधिक एसएमएस किए। उसने धमकी दी कि अगर तुमने डिमांड्स पूरी नहीं की तो इसके परिणाम बुरे होंगे।

देवेश ने बताया कि उसने उससे दो लाख रूपए मांगे लेकिन उसने बताया कि इतने रूपए वह नहीं दे सकता है। तब उसने एक खाते में 20 हजार जमा करने को कहा। उसने पुलिस को वह अकाउंट नंबर दे दिया। उसके बाद से वह उस युवती के कॉल्स को भी पिक नहीं किया। इससे नाराज युवती ने देवेश के कुछ फोटो से छेडछाड की और उसकी बनाई हुई न्यूड तस्वीरों को उसके फर्जी फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवती ने फोन पर देवेश से माफी मांग ली है और उनका फर्जी प्रोफाइल भी हटा दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In yet another case of social media networking crime, a woman crossed the lines of virtual and reality by attacking his boyfriend on Facebook publicly.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X