इस दिवाली दें नया तोहफा: गेमिंग स्मार्टफोन से लेकर पार्टी स्पीकर तक, देखें लिस्ट
हर साल मिठाई और मोमबत्तियां गिफ्ट करना थोड़ा बोरिंग हो सकता है तो क्यों न इस दिवाली कुछ टेक-स्मार्ट तोहफे दिए जाएं? आजकल गैजेट्स हर किसी के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं और ₹15,000 से कम में भी कई ऐसे ऑप्शंस हैं जो आपके प्रियजनों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
चाहे आप अपने माता-पिता को सरप्राइज देना चाह रहे हों या छोटे भाई-बहनों को खुश करना, ये 10 बेहतरीन टेक गिफ्ट्स हर बजट और पसंद के हिसाब से परफेक्ट हैं।

1. Lava Play Ultra - ₹12,999
अगर आप किसी गेमिंग लवर को तोहफ़ा देना चाहते हैं, तो Lava Play Ultra एक शानदार विकल्प है। भारतीय ब्रांड Lava का यह स्मार्टफोन खासतौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है और ₹15,000 से कम में पावरफुल परफॉर्मेंस देता है।
2. OPPO Pad SE - ₹13,999
स्टाइलिश टैबलेट की तलाश में हैं तो OPPO Pad SE आपके लिए परफेक्ट है। यह टैब 90Hz डिस्प्ले, क्वाड स्पीकर सेटअप और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसकी स्लीक डिजाइन इसे हर उम्र के लोगों के लिए शानदार गिफ्ट बनाती है।
3. Sony HT-S20R Home Theatre - ₹13,990
मूवी लवर्स के लिए Sony HT-S20R होम थिएटर एक शानदार दिवाली गिफ्ट है। 5.1 चैनल सेटअप और Dolby Digital साउंड के साथ यह हर मूवी नाइट को थिएटर जैसा अनुभव देता है।
4. Fujifilm Instax Mini 12 Instant Camera - ₹6,999
पलों को तुरंत कैद करने का मजा ही अलग है। Instax Mini 12 आपको फोटो क्लिक करने के साथ-साथ तुरंत प्रिंट करने की सुविधा देता है- पार्टी या फैमिली फंक्शन के लिए परफेक्ट!
5. boAt PartyPal 160W Bluetooth Speaker - ₹9,999
म्यूजिक लवर्स के लिए boAt PartyPal 160W शानदार विकल्प है। दमदार बास और जबरदस्त साउंड के साथ यह स्पीकर हर जश्न को और जोशिला बना देता है।
6. Midea 8 Place Dishwasher - ₹12,990
अगर आप कुछ प्रैक्टिकल गिफ्ट देना चाहते हैं, तो Midea Dishwasher इस दिवाली सबसे उपयोगी विकल्प हो सकता है। यह छोटे परिवारों के लिए परफेक्ट है और मां का काम काफी आसान बना देगा।
7. Thomson QLED 32-inch TV - ₹7,799
₹8,000 से कम में टीवी गिफ्ट करना मुश्किल लगता है? Thomson का यह QLED टीवी शानदार डिस्प्ले और साउंड क्वालिटी के साथ एक बढ़िया एंटरटेनमेंट पैकेज है।
8. Dreame H11 Handheld Vacuum Cleaner - ₹13,199
साफ-सफाई को आसान बनाने के लिए Dreame H11 हैंडहेल्ड वैक्यूम क्लीनर एक स्टाइलिश और स्मार्ट गिफ्ट है। हल्का, पावरफुल और यूजफुल!
9. Philips Portable Air Purifier - ₹7,999
स्वास्थ्य का ख्याल रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन तोहफा है। Philips Portable Air Purifier आपके घर की हवा को शुद्ध रखता है और ताजगी का अहसास देता है।
10. Samsung Galaxy Watch FE - ₹12,999
फिटनेस और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बो। Galaxy Watch FE में हेल्थ ट्रैकिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग और स्लीक डिजाइन है। दिवाली गिफ्ट के लिए एक प्रीमियम और सोच-समझकर चुना गया विकल्प।
इस दिवाली ₹15,000 से कम कीमत में दें स्मार्ट तोहफा- गेमिंग फोन से लेकर पार्टी स्पीकर और स्मार्टवॉच तक। देखें 10 बेस्ट टेक गिफ्ट्स जो हर किसी को पसंद आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








