Home
News

Gmail & Youtube Down: ईमेल भेजने, अटैचमेंट खोलने और वीडियो देखने में आई दिक्कत

Google का जीमेल इस वक्त पूरी दुनिया में ठप पड़ गया है। दरअसल, गूगल के जीमेल का सर्वर डाउन हो गया है और इसकी वजह से भारत समेत पूरी दुनिया के बहुत सारे यूज़र्स ईमेल नहीं भेज पा रहे हैं। उनकी फाइल्स डाउनलोड नहीं हो पा रही है। अटैचमेंट्स नहीं खुल रहे हैं। यूज़र्स ने इसकी शिकायत ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करके दी है।

गूगल ने शुरू किया काम

गूगल ने शुरू किया काम

पूरी दुनिया से शिकायत आने के बाद गूगल ने इस समस्या का संज्ञान लिया है और यूज़र्स को कहा है कि जीमेल सर्वर की समस्या का समाधान भारतीय समयनुसार 1.30 बजे तक कर दिया जाएगा। गूगल ने बताया है कि जीमेल की समस्या को खत्म करने लिए उनकी टीम काम कर रही है।

Image Credit:- mbs.news

जीमेल में आई परेशानी

आपको बता दें कि गूगल की जीमेल तो परेशानी हुई ही है, साथ में गूगल ड्राइव भी नहीं खुल रहा है। काफी सारे यूज़र्स गूगल ड्राइव के लिए भी शिकायत कर रहे हैं, गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करने में भी उन्हेंं दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा कुछ यूज़र्स ने यूट्यूब में भी समस्या के बारे में कहा है, जिसकी वजह से वीडियो को अपलोड करने में दिक्कत आ रही है।

अटैचमेंट, ईमेल करने में हुई दिक्कत

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, जीमेल में इस समस्या की शुरुआत भारतीय समयनुसार आज सुबह 9:50 बजे से हुई है। जीमेल में जो दिक्कतें हुई हैं, उसे आंकड़ों में समझें तो 62% यूज़र्स को जीमेल पर आए अटैचमेंट को अपलोड करने में दिक्कत हो रही है, वहीं 30 फीसदी लोगों को लॉगिन करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा 10% यूज़र्स ऐसे हैं, जिन्हें ईमेल आ नहीं पा रहे हैं।

यूट्यूब में आई परेशानी

इसके अलावा डाउनडिटेक्टर ने यूट्यूब के बारे में बताया कि समस्या की शुरुआत तो 9 बजे से ही हो गई थी लेकिन 11:52 मिनट पर समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इनमें 60% यूज़र्स को वीडियो देखने, 30% यूज़र्स को अपलोडिंग और 10% लोगो को यूट्यूब खोलने में भी दिक्कतें आ रही थी।

ख़बर लिखे जाने तक भी आई यूट्यूब की शिकायत

हालांकि आपको बता दें कि जीमेल और यूट्यूब की ये दिक्कत सभी यूज़र्स को नहीं आई है। ख़बर लिखे जाने तक भी कुछ यूज़र्स ट्विटर के माध्यम से अपनी परेशानियों को ट्वीट करके बता रहे थे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Gmail and Youtube are Down Across the World, Unable to Send Email and Uploading Video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X