Home
News

Gmail से हो रही आपकी जासूसी? ये 2 सेटिंग तुरंत करें बंद; नहीं तो होगी परेशानी

क्या आपका Gmail अकाउंट आपकी निजी ईमेल और अटैचमेंट्स के जरिए AI को ट्रेन कर रहा है? हाल ही में सोशल मीडिया पर इसी सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि Gmail में मौजूद कुछ AI-आधारित फीचर्स यूजर्स को बिना साफ जानकारी दिए ऑटोमैटिक रूप से ऑन कर दिए गए हैं, जिससे उनकी संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बन सकती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह चेतावनी सबसे पहले एक टेक एक्सपर्ट ने दी, जिसके बाद Gmail यूजर्स में प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Gmail से हो रही आपकी जासूसी? ये 2 सेटिंग तुरंत करें बंद

Gmail को लेकर क्या है पूरा मामला?

Davery Jones, जो एक इंजीनियरिंग यूट्यूबर हैं, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि Gmail यूजर्स को अपने आप ऐसे फीचर्स में ऑप्ट-इन कर दिया गया है, जो ईमेल और अटैचमेंट्स को AI ट्रेनिंग के लिए एक्सेस कर सकते हैं।

उनके मुताबिक, Gmail इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए जरूरी सूचना आपको ऑटोमैटिकली ऐसे फीचर्स में शामिल कर दिया गया है, जो आपकी निजी ईमेल्स और फाइल्स को AI मॉडल ट्रेनिंग के लिए एक्सेस दे सकते हैं। यह दावा The New York Post की एक रिपोर्ट में भी सामने आया है, जिसके बाद यह मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया।

Gmail में कौन-सी 2 सेटिंग्स बंद करनी होंगी?

अगर आप Gmail को डेस्कटॉप या लैपटॉप पर इस्तेमाल करते हैं, तो आपको दो अलग-अलग जगह जाकर सेटिंग्स बदलनी होंगी। पहले Gmail खोलें और ऊपर दाईं ओर मौजूद See all setting पर क्लिक करें। यहां Smart features सेक्शन में जाकर Turn on smart features on Gmail, Chat, and Meet को अनचेक करें।

इसके बाद Manage Workspace smart feature settings पर क्लिक करें। इससे एक नया पॉप-अप खुलेगा, जहां आपको Google products और Google Workspace से जुड़े स्मार्ट फीचर्स को भी मैन्युअली बंद करना होगा। इन फीचर्स को बंद करने के बाद Gmail में मौजूद Ask Gemini, ईमेल समरी, Google Assistant और Gemini से जुड़े सुझाव जैसे फीचर्स अपने आप डिसेबल हो जाएंगे।

Google का इस पूरे विवाद पर क्या कहना है?

Google ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि Gmail यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाता। Google के मुताबिक, ईमेल डेटा का उपयोग सिर्फ फीचर्स को सही तरीके से काम कराने और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए होता है।

हालांकि, कई साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Gemini जैसे AI फीचर्स जरूरत से ज्यादा दखल देने वाले हो सकते हैं। साथ ही, Gmail की सेटिंग्स आम यूजर्स के लिए काफी जटिल हैं, जिससे लोगों को यह शक होने लगता है कि कहीं उनका डेटा AI ट्रेनिंग में तो इस्तेमाल नहीं हो रहा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X