Home
News

Gmail ने किया हायपरलिंक अपडेट, मेल भेजना होगा और भी आसान

By Neha

अगर आप गूगल मेल यूजर हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जीमेल पर मेल भेजना अब और भी आसान काम होगा। अब यूजर को किसी नंबर, ईमेल या एड्रेस को कॉपी-पेस्ट या टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल गूगल ने अपडेट में ईमेल और कॉन्टेक्ट नंबर को एक इन्फो लिंक में बदल दिया है। गूगल ने हाल ही में अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी दी।

Gmail ने किया हायपरलिंक अपडेट, मेल भेजना होगा और भी आसान

इस अपडेट के बाद जीमेल में ईमेल, कॉन्टेक्ट नंबर और एड्रेस लिंक की तरह नजर आएगा। यूजर को इसे कॉपी-पेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी। लिंक पर क्लिक करते ही ये ईमेल में एड हो जाएगा। गूगल ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में इस अपडेट के बारे में लिखा। बता दें कि ये अपडेट एंड्रॉइड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है।

अब आपके मेल में कोई वैलिड ईमेल, कॉन्टेक्ट नंबर या एड्रेस अपने आप हायपरलिंक में बदल जाएगा। जीमेल के अंदर मौजूद किसी एड्रेस पर क्लिक करने पर यह यूजर को गूगल मैप पर रिडायरेक्ट करेगा। फोन नंबर पर क्लिक करने पर ये आपके फोन का डायलर ओपन कर देगा, वहीं ईमेल पर क्लिक करते ही ये एड्रेस कंपोज किए जाने वाले मेल के एड्रेस बार में चला जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Gmail turns addresses and phone numbers into links. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X