Home
News

Gmail का यह नया फीचर है आपके लिए बहुत काम का, जान लें डिटेल्स

Google ने वेब और iOS यूजर्स के लिए Gmail के Undo फीचर के लिए एक अपडेट रोल आउट किया है। अपडेट के साथ, यूजर्स ईमेल को अनसेंड करने के लिए अलग-अलग समय को सेट कर सकेंगे। कंपनी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए नए अपडेट के रोलआउट की घोषणा की। यानी अब आप Gmail में किसी को मेल करने के बाद कुछ और समय तक भी Undo कर सकेंगे। तो आइये जानते है जीमेल के इस नए फीचर के बारे में।

Gmail का यह नया फीचर है आपके लिए बहुत काम का, जान लें डिटेल्स

गौरतलब हो कि, जीमेल ने पहले यूजर्स को एक ईमेल को Undo या अनसेंड करने के लिए एक स्टैंडर्ड पांच-सेकंड का समय दिया था। लेकिन अब इस अपडेट के साथ, यूजर्स समय अवधि को 10 सेकंड, 20 सेकंड या 30 सेकंड तक बढ़ा सकते हैं। इससे क्या होगा कि अगर आपको लगता है कि ईमेल में कुछ गलत है तो आप 30 सेकंड के अंदर उसको अनसेंड कर सकेंगे। इतने दिनों सिर्फ 5 सेकंड ही मिलते थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भेजें Undo Send फीचर की टेस्टिंग पिछले कई समय से Gmail लैब्स में किया जा रहा था, और फिर अंततः 2015 में वेब प्लेटफ़ॉर्म पर यूजर्स के लिए जारी किया गया था। यह फीचर अब वेब के लिए Gmail और साथ Gmail मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है।

Gmail के अनडू सेंड (Undo Send) फीचर का इस्तेमाल कैसे करें

Undo सेंड फीचर को इनेबल करने के लिए आपको दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

स्टेप 1: अपने Gmail अकाउंट में लॉग इन करें और फिर "Settings" पैनल में जाएं।

स्टेप 2: अब "See all Settings" ऑप्शन पर क्लिक करें, जो आपको पेज के नीचे मिलेगा।

स्टेप 3: "Undo Send" पर क्लिक करें और फिर cancellation पीरियड (5, 10, 20 और 30 सेकंड) में कोई एक चुन लें।

स्टेप 4: नीचे स्क्रॉल करें और Save पर क्लिक करें।

iOS यूजर्स Gmail ऐप के अंदर से "Setting" पैनल पर जाना होगा और फिर इसे इनेबल करने के लिए "Undo" के ऑप्शन पर टैप करना होगा और फिर cancellation पीरियड को सेलेक्ट करना होगा।

हालांकि यदि आप एंड्रॉइड के यूजर है तो आपको इस फीचर के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि गूगल ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Gmail Undo Send Feature Time limit increased
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X