Home
News

खतरे में बैंक अकाउंट! 'Godfather' मैलवेयर से लग सकता है भारी चूना; ऐसे बचें

Godfather Malware: स्मार्टफोन में कई ऐसे ऐप होते हैं, जो सेफ्टी और प्राइवेसी के लिहाज से काफी अहम हैं। अगर आप एंड्रॉइड फोन पर बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। दरअसल, इन दिनों एक खतरनाक मैलवेयर ने खलबली मचा दी है।

'Godfather' मैलवेयर के जरिये आम लोगों के बैंक अकाउंट को निशाना बनाया जा रहा है। अगर आप भी कुछ गलतियां कर रहे हैं, तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। हम यहां कुछ जरूरी प्वाइंट शेयर कर रहे हैं, जिनका आपको ख्याल रखना चाहिए।

खतरे में बैंक अकाउंट! 'Godfather' मैलवेयर है खतरनाक

साइबर सिक्योरिटी फर्म Zimperium की रिपोर्ट में बताया गया है कि 'Godfather' मैलवेयर पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक हो गया है। यह सिर्फ नकली लॉगिन पेज दिखाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब यह आपके फोन पर वर्चुअल एनवायरमेंट बनाकर आपके असली बैंकिंग ऐप्स की नकल करता है। यूजर को असली ऐप जैसा इंटरफेस दिखता है, लेकिन उसके हर एक्शन पर मैलवेयर नजर रखता है।

कैसे काम करता है 'Godfather' मैलवेयर?

फोन में एक हानिकारक होस्ट ऐप इंस्टॉल होता है, जो आपके डिवाइस में मौजूद बैंकिंग ऐप्स को स्कैन करता है। इसके बाद यह ऐप्स की नकली कॉपी डाउनलोड करता है और उन्हें एक वर्चुअल स्पेस में चलाता है।

जब यूजर ऐप खोलता है, तो उसे लगता है कि वह असली बैंक ऐप इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन असल में उसका डाटा मैलवेयर को जा रहा होता है।

यह मैलवेयर पासवर्ड, PIN, बैंकिंग मैसेज और ट्रांजैक्शन डिटेल्स चुरा सकता है। इतना ही नहीं यह आपके फोन को रिमोटली कंट्रोल कर सकता है और खुद-ब-खुद पैसे ट्रांसफर कर सकता है।

अब तक कौन-कौन है निशाने पर?

Zimperium की रिपोर्ट के अनुसार, 'Godfather' मैलवेयर 500 से ज्यादा ऐप्स को टारगेट कर रहा है, जिनमें सबसे ज्यादा बैंकिंग ऐप्स तुर्की के हैं। लेकिन पहले की तरह यह जल्दी ही दूसरे देशों में भी फैल सकता है, जिसमें भारत जैसे बड़े देश भी शामिल हैं।

ऐसे रखें अपने फोन और बैंकिंग डेटा को सेफ

1. सिर्फ Google Play Store से ही ऐप्स डाउनलोड करें।
2. Settings > Apps > Special app access > Install unknown apps में जाकर 'Unknown Sources' को बंद करें।

3. Google Play Protect को ऑन रखें- यह हानिकारक ऐप्स को स्कैन करता है।

4. अपने फोन और ऐप्स को नियमित रूप से अपडेट करें ताकि सिक्योरिटी पैच मिलते रहें।

5. अनजान ईमेल, SMS या सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक न करें।

6. ऑनलाइन विज्ञापनों पर क्लिक करने से बचें, ये भी मैलवेयर फैलाने का जरिया हो सकते हैं।

7. जिन ऐप्स का आप इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें डिलीट कर दें।

साइबर एक्सपर्ट्स की सलाह

यह मैलवेयर इतना एडवांस है कि आम यूजर को पता भी नहीं चलेगा कि उसके फोन में क्या चल रहा है। समय रहते अगर सावधानी नहीं बरती गई, तो बड़ा नुकसान हो सकता है- Zimperium सिक्योरिटी रिसर्चर

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X